टोटल धमाल की सफलता को लेकर अनिल कपूर ने कही ये बात

3/21/2019 12:58:23 AM

मुंबईः बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर ने फिल्म टोटल धमाल में काफी अच्छा रोल प्ले किया है। इस फिल्म को दर्शकों से खूब प्यार मिला है। दर्शक इस फिल्म को काफी अच्छी रेटिंग दे रहें हैं। दर्शकों की पंसद से फिल्म की टीम भी काफी खुश है। अनिल कपूर की बात करे तो अपनी फिल्म टोटल धमाल की सफलता से बेहद खुश हैं।

टोटल धमाल में अजय देवगन ,अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित ने भी अहम भूमिका निभाई है। यह फिल्म 22 फरवरी को रिलीज हुई थी। फिल्म ने अपने पहले सप्ताह में करीब 95 करोड़ की कमाई की थी। फिल्म भारतीय बाजार में 150 करोड़ से अधिक की कमाई कर चुकी है। अनिल कपूर फिल्म की सफलता से बेहद खुश हैं। अनिल कपूर ने कहा ,हर प्रकार की सफलता महत्वपूर्ण है। इसका मतलब यह भी है कि फिल्म व्यापक रूप से लोगों का मनोरंजन करने में सफल रही। यदि मुझे लगता है कि मैं किसी प्रोजेक्ट को पूरे मन से कर सकता हूं तो तभी मैं उसके साथ आगे बढ़ता हूँ।’’

 

Pawan Insha