Emotional Post:अनिल को याद आई इरफान खान की हंसी, संजय दत्त बोले-'चिंटूजी' से सीखा मुस्कुराते हुए काम

5/5/2020 8:23:23 AM

मुंबई: बीता हफ्ता फिल्म इंडस्ट्री के लिए बेहद ही दर्दनाक रहा। बीते हफ्ते इंडस्ट्री को दो दिन में लगातार दो बड़े झटके लगे जब इरफान खान और ऋषि कपूर का असामयिक निधन हो गया। दोनों के निधन ने बाॅलीवुड इंडस्ट्री समेत पूरे देश में शोक की लहर छा गई।

PunjabKesari

जहां इरफान 29 अप्रैल को तो ऋषि 30 अप्रैल को चल बसे। उनके जाने के दुख से बॉलीवुड अबतक नहीं उबर सका है। सोमवार को बाॅलीवुड एक्टर्स अनिल कपूर और संजय दत्त ने अपने-अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर उन्हें याद कर एक खास मैसेज शेयर किया।

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

These pictures bring back so many memories! There was something about his smile that would instantly make everyone around him smile... One of the many things I’ll always remember about Irrfan....

A post shared by anilskapoor (@anilskapoor) on May 4, 2020 at 3:36am PDT

 

अनिल कपूर ने शेयर की इरफान की तस्वीर 

 

अनिल कपूर ने इरफान खान को याद करते हुए एक तस्वीर शेयर थी। इस तस्वीर में जहां इरफान स्टेज पर माइक थाम कुछ बोले रहे हैं। वहीं अनिल पास में खड़े मुस्कुरा रहे हैं। इन तस्वीरों के साथ अनिल ने कैप्शन में लिखा-'ये तस्वीरें कई सारी यादें वापस लाती हैं। उनकी हंसी में ऐसा कुछ खास था जो तुरंत ही उनके आसपास के लोगों को भी हंसने पर मजबूर कर देता था। ये उन तमाम चीजों में से एक है, जो मैं हमेशा इरफान के बारे में याद करता हूं...।' इस मैसेज के साथ अनिल ने उनके साथ ली गई अपनी कुछ तस्वीरें भी शेयर कीं। जो कि फिल्म 'स्लमडॉग मिलेनियर' की रिलीज के बाद किसी अवॉर्ड सेरेमनी की हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

One thing that Chintu Sir taught me was to always do things with a smile on our face! It's going to take some time to sink in that Chintu Sir is not with us anymore. He has always been an elder brother to me. Can't believe he is gone!

A post shared by Sanjay Dutt (@duttsanjay) on May 4, 2020 at 4:40am PDT

संजय दत्त को सताई ऋषि कपूर की याद

वहीं संजय दत्त ने ऋषि कपूर को याद करते हुए एक तस्वीर शेयर की। उन्होंने इस तस्वीर के साथ लिखा-'एक बात जो चिंटू सर ने मुझे सिखाई वो ये कि किसी भी काम को हमेशा चेहरे पर मुस्कान के साथ करना। इस बात को ग्रहण करने में थोड़ा वक्त लगेगा कि वे अब हमारे साथ नहीं हैं। वे मेरे लिए हमेशा एक बड़े भाई की तरह रहे हैं। विश्वास नहीं कर सकता कि वे चले गए हैं।' इस पोस्ट के साथ संजय ने ऋषि कपूर के साथ अपनी एक तस्वीर भी शेयर की, जिसमें रणबीर भी दिखाई दे रहे हैं।

PunjabKesari

ऋषि कपूर का निधन 30 अप्रैल को मुंबई के एचएन रिलायंस अस्पताल में हुआ था। उन्हें तबीयत बिगड़ने पर एक रात पहले ही भर्ती करवाया गया था। वह लंबे समय से कैंसर जैसी भयंकर बिमारी से जूझ रहे थे। वहीं इरफान का निधन 29 अप्रैल को हुआ था। वह भी काफी लंबे समय कैंसर से लड़ रहे थे। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Smita Sharma


Recommended News

Related News