अनिल कपूर ने गेटवे ऑफ इंडिया के सामने करवाया फोटोशूट, सूट-बूट पहन दिए जबरदस्त पोज

3/18/2021 12:39:38 PM

मुंबई. एक्टर अनिल कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। फैंस के साथ तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। हाल ही में अनिल ने गेटवे ऑफ इंडिया  के सामने फोटोशूट करवाया है। जिसकी तस्वीरें एक्टर ने शेयर की हैं, जो खूब धमाल मचा रही है।


तस्वीरों में अनिल ऑफ व्हाइट सूट में नजर आ रहे हैं। जिसके साथ एक्टर ने व्हाइट कलर के शूज पहने हुए हैं। इस लुक में अनिल काफी हैंडसम लग रहे हैं। अनिल गेटवे ऑफ इंडिया के सामने जबरदस्त अंदाज में पोज दे रहे हैं।

तस्वीरें शेयर करते हुए अनिल ने लिखा-'ऐ परिंदे, यूं जमीन पर बैठकर क्यों आसमान देखता है? पंखों को खोल, क्यूंकि जमाना सिर्फ उड़ान देखता है। लहरों की तोह फितरत ही है शोर मचाने की, लेकिन मंजिल उसी की होती है, जो नजरों से तूफान देखता है।' फैंस इन तस्वीरों को खूब प्यार दे रहे हैं।


काम की बात करें तो अनिल बहुत जल्द फिल्म जुग जुग जियो में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में उनके साथ नीतू कपूर, वरुण धवन और कियारा अडवाणी नजर आएंगे। इसके अलावा एक्टर साढ़े साती और तख्त जैसी फिल्मों में भी काम करते हुए दिखाई देंगे।

 

Content Writer

Parminder Kaur