महाराष्ट्र में राजनीतिक हलचल पर ''नायक'' अनिल कपूर एक बार फिर सुर्खियों में, लोगों ने किए ऐसे कमेंट

11/27/2019 11:03:55 AM

बॉलीवुड तड़का टीम. बॉलीवुड के नायक अनिल कपूर महाराष्ट में चल रही राजनीतिक गहमागहिमी को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। महाराष्ट्र में बीते तीन दिन से चल रही राजनीतिक गरमाजोशी के बाद आज देवेंद्र फडणवीस ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। फडणवीस के इस्तीफा देते ही महाराष्ट्र के लोगों को बॉलीवुड के नायक अनिल कपूर की याद आ गई। फडणवीस के इस्तीफा देने के बाद से ही अनिल कपूर को लोगों के ट्वीट्स आना शुरू हो गए।

ऐसे में मुख्यमंत्री फडणवीस के कार्यकाल की तुलना ‘नायक’ में अनिल कपूर से की जा रही है। क्योंकि अनिल कपूर की फिल्म नायक में एक्टर ने एक बेस्ट सीएम के किरदार में भूमिका निभाई थी।

फिल्म में अनिल कपूर एक दिन के लिए महाराष्ट्र के सीएम बने थे और असल राजनीती में फडणवीस के तीन दिन सीएम के बनने के बाद लोगों को को 'नायक' की याद आ गई। लोग ट्वीटर के जरिए लोग महाराष्ट में राजनीतिक गहमागहिमी कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

यह पहली बार नही है जब लोग अनिल कपूर को महाराष्ट्र के नेता बनने के लिए कह रहे हों। पिछले एक महीने से महाराष्ट्र में राजनीतिक हलचल चल रही है। इस पर कुछ दिन पहले उनके एक फैन ने ट्वीट भी किया था कि अनिल कपूर को ही महाराष्ट्र का सीेएम बना देना चाहिए।

इस पर अभिनेता ने काफी अच्छा जवाब दिया था। अनिल कपूर ने कहा था ‘नहीं मैं नायक ही ठीक हूं'। विजय गुप्ता नाम के उनके फैन ने ट्वीट कर लिखा था, ‘महाराष्ट्र में जब तक कोई हल नहीं निकलता तब तक के लिए अनिल कपूर को ही मुख्यमंत्री बना कर देख लेते हैं। फिल्म में एक्टर के एक दिन के कार्यकाल को लोगों ने खूब पसंद किया है। 

Smita Sharma