कपूर खानदान के घर गूंजी किलकारी, बहू अंतरा मोतीवाला ने दिया बेबी गर्ल को जन्म

11/22/2021 9:06:18 AM

मुंबई: बी-टाउन के कपूर खानदान में हाल ही में खुशियों ने दस्तक दी है। दरअसल, बाॅलीवुड एक्टर अनिल कपूर के भांजे मोहित मारवाह के घर नन्हें बच्चे की किलकारी गूंजी है। मोहित की पत्नी अंतरा मोतीवाला ने एक प्यारी सी बेबी गर्ल को जन्म दिया है।

कपल ने बीते महीने बेटी का स्वागत किया है। अब बेबी गर्ल के 1 महीने पूरे होने पर कपल ने इस खुशखबरी को फैंस के साथ शेयर किया। अंतरा ने इंस्टा पर लाडली की प्यारी सी तस्वीर फैंस के साथ शेयर की।

इस पोस्ट को शेयर कर कपल ने अपनी लाडो के नाम का भी खुलासा किया है। कपल ने अपनी बेटी का नाम  थिया रखा है। एक तस्वीर में थिया पापा की गोद में नजर आ रही हैं।

वहीं एक तस्वीर में वह अपने झूले में दिख रही हैं। तस्वीरों के साथ अंतरा ने कैप्शन में लिखा-'तुम्हें प्यार करने का एक महीना। 20.10.2021।'

इस पोस्ट पर मोहित के परिवार के कई सदस्यों ने अपना प्यार बरसाया। उनके कजिन सोनम कपूर, रिया कपूर, शनाया कपूर और खुशी कपूर ने कमेंट करते हुए दिल वाला इमोजी पोस्ट किया।" वहीं, अंशुला कपूर ने लिखा, बेस्टेस्टेट।" 

View this post on Instagram

A post shared by Antara Motiwala Marwah (@antara_m)

मोहित, अनिल, बोनी कपूर और संजय कपूर की बहन रीना मारवाह और उनके पति संदीप मारवाह के बड़े बेटे हैं। उन्होंने साल 2014 में फुगली के साथ बॉलीवुड में कदम रखा था। उन्होंने 2017 में तिग्मांशु धूलिया द्वारा निर्देशित राग देश में एक सैनिक की भूमिका भी निभाई थी।

View this post on Instagram

A post shared by Antara Motiwala Marwah (@antara_m)

मोहित और अंतरा ने फरवरी 2018 में यूएई में शादी की थी। अगस्त 2021 में अंतरा की गोदभराई हुई थी जिसमें आयोजित हुई उनके गोदभराई समारोह में अर्जुन कपूर, सोनम, खुशी और शनाया भी शामिल हुए थे।

Content Writer

Smita Sharma