रैंप पर थी जाह्नवी, जैसे ही चाचा अनिल ने शुरू किया रणवीर संग डांस तो वहां से खिसक ली

2/3/2019 2:04:08 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर और जाह्वनी कपूर ने लैक्मे इंडिया फैशन वीक के चौथे दिन स्टेज पर अपने ग्लैमरस अंदाज से सारी लाइमलाइट चुरा ली। अनिल कपूर की बात करे तो वह डिज़ाइनर राघवेंद्र राठौर के लिए मंच पर उतरे। ब्लैक आउटफिट में वह बेहद ही जच रहे थे।

 

 

वहीं अगर जाह्नवी की बात करे तो उन्होंने भी ब्लैक कलर की ड्रेस पहनी हुई थी। इसमें वह बेहद ही खूबसूरत लग रही थी।

 

 

पहली बार जाह्नवी ने चाचा अनिल संग रैंप पर जलवे बिखेरे।

 

 

वहीं इन दोनों को रणवीर सिंह ने भी ज्वाइन किया। दोनों बीच शो में ही एक दूसरे के गले मिले और दोनों‌ ने जमकर डांस भी किया।

 

 

पहली बार रणवीर सिंह और जाह्नवी कपूर साथ में इस अंदाज में दिखाई दिए हैं। तस्वीरों को देखने के बाद साफ है कि ये जोड़ी फिल्मी परदे पर भी काफी जबरदस्त साबित होगी।

 

 

बता दें कि जाह्नवी कपूर ने फिल्म 'धड़क' से बॉलीवुड डेब्यू किया था। इसके बाद वो अपने आने वाले प्रोजेक्ट्स में काफी बिजी हैं।

 

 

वहीं अनिल कपूर की बात करें तो इस शुक्रवार को उनकी फिल्म 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' रिलीज हुई है। इस फिल्म में उनके साथ उनकी बेटी सोनम कपूर और राजकुमार राव लीड रोल में है। 
 

 

Konika