‘‘एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा’’ को रीक्रिएट करने के लिए उत्साहित है अनिल कपूर

1/7/2019 2:13:32 AM

मुंबईः एक्टर अनिल कपूर जल्द ही एक नई फिल्म में नजर आने वालें हैं। जी हां, अनिल कपूर ‘एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा’ फिल्म में नजर आने वालें हैं। इसी के साथ बता दें कि वह अपने गाने ‘एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा’ को रीक्रिएट करने के लिए काफी उत्साहित हैं। फिल्म ‘एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा’ में 24 सालों बाद फिर से रीक्रिएट किया गया है।

अनिल कपूर जो फिल्म में सोनम कपूर के पिता का किरदार निभा रहे हैं, वह एक बार फिर से 24 साल बाद मौजूदा फिल्म में उसी गाने को फिर से रीक्रिएट करने के लिए खासे उत्साहित हैं। बताया जाता है कि यह गीत अनिल कपूर के बेहद करीब है और उनके पसंदीदा गीतों में से एक है। फिल्म के निर्माता अनिल कपूर के साथ 8 जनवरी को यह गाना लॉन्च करेंगे। शैली चोपड़ा द्वारा निर्देशित यह फिल्म 01 फऱवरी को रिलीज होगी।

अनिल कपूर ने फिल्म ‘फन्ने खां’ में गीत ‘बदन पे सितारे’ को रीक्रिएट किया था, जिसे मूल रूप से डांसिंग सेंसेशन शम्मी कपूर पर फिल्माया गया है। ‘एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा’ विधु विनोद चोपड़ा और राजकुमार हिरानी द्वारा निर्मित है।

 

Pawan Insha