63 की उम्र में अनिल कपूर ने बनाया एक्सरसाइज का रिकॉर्ड, गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड ने दिया सर्टिफिकेट

1/27/2020 11:37:40 AM

बॉलीवुड तड़का डेस्क। 71th रिपब्लिक डे पर, हजारों लोग मुंबई के एमएमआरडीए ग्राउंड पर इकट्ठे हुए और गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाते हुए एक नया चैलेंज सेट किया। 2,400 से ज्यादा लोगों ने पहली बार "पेट का प्लैंक(व्यायाम)" करते हुए रिकॉर्ड स्थापित किया।

रविवार को मुंबई में ऑर्गेनाइज बजाज एलायंज लाइफ प्लैंकथॉन इवेंट के दूसरे एडिशन में, प्लैंक फॉर इंडिया पहल के तहत 2471 लोगों ने हिस्सा लिया।

इस इवेंट ने पिछले साल पुणे में ऑर्गेनाइज हुए इसी कार्यक्रम में बनाए गए रिकॉर्ड को तोडा, जहां 2,353 लोगों ने एक साथ 60 सेकंड के लिए प्लैंक एक्सरसाइज की थी। 

अनिल कपूर ने पार्टिसिपेंट्स को चीयर करते हुए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स सर्टिफिकेट को लिया।

इस पहल के तहत, कंपनी ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति जो प्लैंक कर रहा है, उसने भारत के उभरते हुए खेल सितारों की ट्रेनिंग और डेवलपमेंट में योगदान दिया। इस कैंपेन में अनुभवी एक्टर अनिल कपूर और कई स्पोर्ट्स सेलेब्स जैसे मिताली राज, मैरी कॉम, दुती चंद और सुनील छेत्री ने भाग लिया।

अनिल कपूर फेमस फिटनेस फ्रीक हैं।

उन्होंने कहा कि, 'वह नए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड का हिस्सा बनकर बेहद खुश हैं। न केवल यह पहल हमारे देश के भविष्य के एथलीटों को सपोर्ट करती है, बल्कि मुझे उम्मीद है कि यह एक्सरसाइज एक सिंपल प्लैंक से शुरू करके स्वस्थ जीवन जीने के लिए भी इंस्पायर करती है।'

अनिल कपूर जल्द ही फिल्म 'मलंग' में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में वह पुलिस की भूमिका में होंगे। उनके अलावा इस फिल्म में आदित्य रॉय कपूर, दिशा पटानी और कुणाल खेमू जैसे कुछ किरदार महत्वपूर्ण भूमिका में हैं। फिल्म 7 फरवरी को थियेटर में आएगी। 

Edited By

Akash sikarwar