अनिल कपूर के बॉलीवुड में 35 साल पूरे, तस्वीर शेयर कर प्रकट की खुुशी

6/24/2018 2:23:04 PM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्टर अनिल कपूर की फिल्म 'रेस 3' ईद के मौके पर रिलीज हुई थी। जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं। उनकी फिल्म ने अब तक 150 करोड़ रूपए से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है। हाल ही में अनिल ने बॉलीवुड में अपने 35 साल पूरे कर लिए हैं। शनिवार रात को उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर इस बात की खुशी प्रकट करते हुए सिनेमा में अपने स्वर्णिम सफर को याद किया।

अनिल कपूर ने बॉलीवुड में 35 साल किये पुरे 

उन्होंने लिखा- क्या सफर रहा है। बहुत से कैरेक्टर्स, आगे बढ़ने के बहुत मौके और बेहतरीन यादें। मुझे सिनेमा में आने से पहले की अपनी जिंदगी याद नहीं है क्योंकि मैंने सिल्वर स्क्रीन पर ही जीना शुरू किया था। अपने सपने को जीने के लिए धन्य हूं। इसके साथ ही अनिल ने एक इन्फोग्राफिक शेयर किया। जिसमें उनकी सारी फिल्मों के नाम थे। 

 

 

बता दें कि अनिल ने अपने करियर की शुरुआत 14 साल की उम्र में फिल्म 'तू पायल मैं गीत' से की थी। इसमें उन्होंने शशि कपूर के बचपन का रोल निभाया था। हालांकि यह फिल्म कभी रिलीज नहीं हुई थी। 1979 में उन्होंने 'हमारे तुम्हारे' में कैमियो किया था। लीड एक्टर के रुप में उनकी पहली फिल्म 'वो सात दिन' थे। अनिल जल्द ही फिल्म 'टोटल धमाल', 'फन्ने खां' में नजर आएंगे।

Konika