फिल्म ''जुग जुग जियो'' की टीम से साथ अनिल कपूर ने यूं मनाया बर्थडे, कियारा ने शेयर की सेलिब्रेशन की तस्वीरें

12/24/2020 12:53:37 PM

मुंबई. बॉलीवुड के मशहूर एक्टर अनिल कपूर का आज बर्थडे है। एक्टर आज अपना 64वां बर्थडे मना रहे हैं। फैंस और करीबी उन्हें सोशल मीडिया के जरिए शुभकामनाएं दे रहे हैं। एक्टर के 64वें बर्थडे को फिल्म 'जुग जुग जीयो' की स्टार कास्ट और क्रू ने मिलकर सेलिब्रेट किया, जिसकी कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।


सेलिब्रेशन की तस्वीरों को कियारा आडवाणी ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए अनिल कपूर को जन्मदिन की बधाईंया दी हैं। 


तस्वीरों में देखा जा सकता है कि अनिल कियारा और वरुण धवन और बाकी क्रू के साथ केक काट रहे हैं। इस दौरान एक्टर बेहद खुश दिखाई दे रहे हैं। 


वहीं वरुण धवन ने भी इस सेलिब्रेशन का छोटा सा वीडियो इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया है।


बता दें बीते दिनों फिल्म 'जुग जुग जियो' के सेट पर नीतू कपूर, वरुण धवन और डायरेक्टर राज मेहता की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। जिसके बाद फिल्म की शूटिंग को रोक दिया गया था। वहीं अनिल कपूर और कियारा कोरोना के संक्रमण से बच गए थे। हालांकि अब सभी ने कोरोना को मात दे दी है और फिल्म की शूटिंग भी खत्म हो चुकी है।

 
 
 
 
 

suman prajapati