कोरोना संकट के बीच अब मदद के लिए आगे आए अनिल कपूर, सीएम रिलीफ फंड में दान किए इतने करोड़

5/11/2021 12:56:09 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. देश में कोरोना संकट के बीच बॉलीवुड इंडस्ट्री कोरोना पीड़ितों के लिए मददगार साबित हो रही हैं। एक के बाद एक स्टार पीड़ितों की मदद के लिए आगे आ रहे हैं। वहीं अब एक्टर अनिल कपूर ने भी मदद का हाथ आगे बढ़ाया है। खबर है कि एक्टर ने मैनकाइंड फार्मा कंपनी के साथ मिलकर पीड़ितों के लिए करोड़ रुपए जुटाए हैं। 


ये एक करोड़ रुपए अनिल कपूर महाराष्ट्र सीएम रिलीफ फंड में दान करेंगे। इस खबर के बाद लोग एक्टर की खूब तारीफ कर रहे हैं। 


बता दें, अब तक फिल्म इंडस्ट्री से सलमान खान, सोनू सूद, अजय देवगन और अमिताभ बच्चन जैसे स्टार्स लोगों की मदद के लिए आगे आ चुके हैं।

Content Writer

suman prajapati