कपूर फैमिली ने किया पिता के नाम पर चौराहे का अनावरण, पहली बार बहन के साथ  दिखे अनिल-बोनी

2/7/2020 1:21:15 PM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्टर अनिल कपूर, बोनी कपूर और संजय कपूर के पिता और जाने-माने फिल्म निर्माता सुरिंदर कपूर के नाम पर वीरवार को मुंबई के  चेम्बूर इलाके में एक चौक का नामकरण किया गया।

इस खास मौके पर अनिल कपूर और उनकी बेटी सोनम कपूर, बोनी कपूर  उनके बेटे अर्जुन कपूर और बेटी जाह्नवी कपूर, संजय कपूर और उनकी बेटी शनाया कपूर, मोहित मारवाह आदि समेत पूरा कपूर परिवार मौजूद था।

इस चौक का उद्टाघन अनिल कपूर की बहन रीना कपूर मारवाह ने किया। ये पहला चौका था जब अनिल कपूर, बोनी कपूबोनी कपूर और संजय कपूर पहली बार अपनी बहन रीना के साथ एक ही फ्रेम में नजर आए।

 जाह्नवी ने इस मौके पर लाइट ब्लू कलर का के सूट में खूबसूरत दिखीं। इस दौरान सोनम का भी ट्रेडिशनल लुक देखने को मिला।  

बता दें कि सुरिंदर कपूर की जिंदगी का एक बड़ा हिस्सा चेम्बूर इलाके में ही गुजरा।कपूर फैमिली की इस दौरान की कई तस्वीरें सोशल साइट पर वायरल हो रही हैं, जिन्हें फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

जाह्ववी  के काम की बात करें तो राजकुमार राव के साथ फिल्म 'रूही अफ्जा' में नजर आएंगी। फिल्म में वह डबल रोल में दिखेंगी। इसके अलावा 'दोस्ताना 2' और 'तख्त' में भी नजर आएंगी। वहीं अनिल की फिल्म मलंग हाल ही में रिलीज हुई है। सोनम की बात करें तो वह आखिरी बार द जोया फैक्टर में दिखीं थीं। 
 

Smita Sharma