कभी टैक्सी का किराया भी नहीं दे पाते थे अनिल कपूर, पत्नी के दम पर करते थे एश

12/24/2017 11:58:48 AM

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर ऐज 61 साल के हो गए हैं। उन्होंने इंडस्ट्री को काफी हिट फिल्में दी हैं। फिल्मों के अलावा अनिल की लव स्टोरी काफी इंटरेस्टिंग है। बताया जाता है कि स्ट्रगलिंग के दिनों में अनिल कपूर के पास टैक्सी का किराया देने तक के पैसे नहीं हुआ करते थे तो सुनीता ही उनका खर्च उठाती थी।

वैसे ये बात कम ही लोग जानते हैं सुनीता की आवाज सुनने को बेकरार रहने वाले अनिल ने दोस्तों की सलाह के चलते दो बार शादी पोस्टपॉन्ड कर दी थी। दोनों ने 19 मई, 1984 में शादी की थी। 

खबरों की मानें तो जब दोनों की पहली मुलाकात हुई थी, तब अनिल कपूर एक स्ट्रगलिंग एक्टर थे और सुनीता एक जानी-मानी मॉडल। अनिल, सुनीता को देखकर उन्हें अपना दिल दे बैठे थे। वे उनके करीब आना चाहते थे, लेकिन उनके पास सुनीता तक पहुंचने का कोई जरिया नहीं था। फाइनली, उनके दोस्तों ने उन्हें टेलीफोन नंबर प्रोवाइड कराया। इसके बाद दोनों की बातचीत शुरू हो गई। अनिल, सुनीता की आवाज के दीवाने हो गए थे।