63 की उम्र में भी फिट एंड फाइन हैं अनिल कपूर, दिन में 2 घंटे निकालते हैं खुद के लिए टाइम

12/24/2019 12:32:26 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. बॉलीवुड सुुपरस्टार अनिल कपूर 24 दिसंबर को अपना 63वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। लेकिन उनकी ये बात सबको हैरानी में डाल देती है कि वो 63 साल की उम्र में भी एजलेस कैसे दिखाई देते है। उनका इस उम्र में फिट दिखना कई यंगर्स को सोच में डाल देता है। बतां दे एक्टर अपनी हेल्थ के प्रति काफी कन्शियस रहते हैं। तो ऐसे में जानते हैं कि अनिल कपूर इस उम्र में भी खुद को इतना फिट कैसे रखते हैं। 


सुपरहीरो सबसे पहले जो अपने वर्क शेड्यूल में एड करते हैं वो है डेली की एक्सरसाइज। अनिल कपूर प्रोफेशनल लाइफ के साथ परसलन लाइफ के लिए भी बेहतर टाइम निकालते हैं। वो हर दिन के 2 घंटे जिम में बिताते हैं।

10 मिनट के लिए अनिल कार्डियो एक्‍सरसाइज करते हैं। 20 मिनट- फ्री वेट एक हॉट योगा करते हैं और फिर रूटीन वर्कआउट के बाद प्रोटीन शेक लेते हैं। एक्टर अलग-अलग पार्टस के लिए अलग-अलग योगा करते हैं। हफ्ते में अनिल 6 दिन जिम जाते हैं और एक दिन ऑफ लेते हैं। 

जिम के साथ-साथ अनिल कपूर अनुशासित डाइट को भी फॉलो करते हैं। एक इंटरव्यू में उनकी बेटी सोनम ने भी बताया था कि पापा अनिल कपूर रात 11 बजे सो जाते हैं और यही वजह है कि देर रात तक चलने वाली बॉलीवुड पार्टियों में वे दिखाई नहीं देते।

एक्टर जंक फ़ूड और शूगर को अपने खाने में अवॉयड करते हैं। उनका मानना है कि ज्यादातर हेल्थ प्रॉब्लम शूगर की वजह से होती हैं, अच्छा होगा जितना आप इसे खाना कम करें उतना ही हेल्थी रहोगे।

इसके अलावा अनिल कपूर दिन में 5 से 6 बार थोड़ा-थोड़ा खाना खाते हैं। जिसमें सब्जियां, दाल, ओट्स, मछली, ब्रोकली, चिकन और प्रोटीन शेक्स जैसी हेल्थी डाइट्स शामिल है। 

एक्टर ने बताया था कि उन्हें साइकिल चलाना काफी पसंद है और वो ऐसा 8 सालों से करते आ रहे हैं। दिन में वक्त निकाल कर कई बार वे मेडीटेशन भी करते हैं।

Edited By

Vikas Sharma