#JantaCurfew: अनिल कपूर से लेकर अनुपम खेर तक, बॉलीवुड ने थाली और ताली बजाकर किया योद्धाओं को सलाम
3/23/2020 10:22:23 AM
मुंबई: कोरोना वायरस के खतरे से निपटने के लिए 22 मार्च को पूरा हिन्दूस्तान एकजुट दिखा। पीएम मोदी ने देशभर की जनता से 22 मार्च को 'जनता कर्फ्यू' के दौरान देश सेवा कर रहे कर्मियों के साहस को सलाम करने और उन्हें प्रोत्साहित करने के लिए अपील करते हुए 5 बजे घर अपने घरों की छत और बालनी में तालियां, थालियां और घंटियां बजाने के लिए कहा था।देश की जनता ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फैसले का दिल खोलकर समर्थन किया है। आम जनता के अलावा बाॅलीवुड स्टार्स भी जनता कर्फ्यू के समर्थन में पीछे नहीं रहे। पीएम मोदी की अपील पर अनिल कपूर से लेकर अनुपम खेर तक थाली बजाते हुए नजर आए हैं।
बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर ने अपने घर के बाहर थाली बजाई और देश की सेवा में लगे कर्मियों के हौसले को बढ़ावा दिया।
वहीं बाॅलीवुड के किंग खान शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान भी शाम 5 पांच अपने घर के बाहर आईं और ताली बजाई। इस दौरान गौरी खान अकेली थीं।
#RanveerSingh #DeepikaPadukone #CoronaVirus #IndiaFightsCorona #ManavManglani @manav.manglani
A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani) on Mar 22, 2020 at 5:08am PDT
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने इस अंदाज में किया कर्मचारियों का शुक्रिया
Thank you to the real heroes of India 🇮🇳
A post shared by Sanjay Kapoor (@sanjaykapoor2500) on Mar 22, 2020 at 4:44am PDT
बॉलीवुड एक्टर संजय कपूर भी अपने पूरे परिवार के साथ घर के बाहर नजर आए। संजय के साथ उनकी बेटी शनाया कपूर भी थीं। पूरे परिवार ने शाम 5 बजे 5 मिनट तक ताली बजाई।
बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर भी पिता शक्ति कपूर के साथ कोरोना वायरस के बीच काम पर डटे कर्मियों का हौसला-अफजाई करती दिखीं।
एक्टर अनिल कपूर भी अपने घर के बाहर नजर आए। अनिल कपूर इस दौरान काफी जोश में नजर आए और उन्होंने कुछ इस अंदाज में अपनी हाजिरी दी।
बॉलीवुड एक्टर बाॅबी देओल भी अपनी पत्नी के साथ जनता के साथ खड़े नजर आए। एक्टर ने भी ताली बजाकर अपना समर्थन दिया।
फिल्म मेकर करण जौहर अपने परिवार के साथ घर की छत पर थाली बजाकर अपना समर्थन दिया।
जाह्नवी कपूर भी इस दौरान थाली बजाती दिखाई दीं।
कियारा आडवाणी भी परिवार के साथ बालकनी में इस अंदाज में नजर आईं।
वरुण धवन
विक्की कौशल