अनिल देवगन की पर्सनालिटी नहीं हैं किसी से कम, लुक देख कर हैरान रह जाएंगे आप

1/19/2018 5:35:37 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन को आज इंडस्ट्री में 26 साल हो चुके हैं। अजय ने बॉलीवुड में बाल कलाकार अपने करियर की शुरुवात की थी। उन्होंने बचपन में ही अपनी अदाकारी से सबको हैरान कर दिया था। लेकिन आज हम अजय देवगन (Ajay Devgan) की नहीं बल्कि उनके भाई की बात करने जा रहे हैं।

बहुत कम लोगों को पता होगा कि अजय देवगन का एक भाई भी है जिनका नाम अनिल देवगन ( Anil Devgan) है। अनिल देवगन भी पर्सनालिटी के मामले में अजय से कम नहीं हैं। लेकिन भाई की तरह उन्हें एक्टिंग में कोई दिलचस्पी नहीं है।

अनिल देवगन का फिल्मी करियर 

आपको बता दें कि अनिल देवगन एक निर्देशक और साथ ही स्क्रिप्ट राइटर भी हैं. अजय देवगन की फिल्म राजू चाचा और ‘ब्लैकमेल’ का निर्देशन अनिल देवगन ने ही किया था। अजय देवगन की तरह अनिल देवगन ने भी बॉलीवुड में एक अलग पहचान बनायी है।

लेकिन बहुत कम लोगों को ही उनके बारे में जानकारी है। अनिल देवगन सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं।

Konika