Afghanistan Crisis: लेटर लिख अफगानिस्तान की एक लड़की ने एंजलीना जोली से मांगी मदद,एक्ट्रेस बोलीं-''मैं बनूंगी आपकी आवाज''

8/21/2021 2:58:11 PM

लंदन: अफगानिस्तान पर तालिबानी कब्जे के बाद वहां के हालात बिगड़ गए हैं।वहां महिलाओं और बच्चों पर अत्याचार हो रहे हैं। तालिबान कब्जे बाद से अफगानिस्तान में शरिया कानून लागू हो गया है। जिस वजह से लोग बेहद डरे और सहमें हुए हैं। शरिया कानून इतना कठोर है कि अब वहां पर महिलाएं बिना बुर्का पहने बाहर नहीं जा सकती। अगर किसी महिला के ऐसी गलती होता है तो उसे अपनी जान गंवानी पड़ सकती हैं। वहीं पुरूषों को अब लंबी दाढ़ी बढ़ानी होगी ऐसा न करने पर उन्हें सरेआम बेइज्जत कर उन्हें कोड़े और कई तरह की यातनाएं दी जाएंगी।

PunjabKesari

यही वजह है ऐसी जकड़न भरी जिंदगी जीने से बचने के लिए वहां के लोग अपना देश छोड़ भाग रहे हैं। हर कोई इस मुद्दे पर अपनी बात रख रहा है। इन बेबस और दयनीय हालातों पर जहां  दुनिया के शक्तिशाली देशों ने चुप्पी साध रखी है। वहीं दुनियाभर के स्टार्स तालिबान के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद कर रहे हैं।

PunjabKesari

हाल ही में हाॅलीवुड एक्ट्रेस एंजलीना जोली ने इसके खिलाफ आवाज उठाईं। दरअशल, अफगानिस्तान की एक टीनैज लड़की ने हॉलीवुड एक्ट्रेस एंजलीना जोली को एक लेटर लिखा है और अफगानिस्तान के हालातों के बारे में बताया है। एंजलीना ने भी उन लेटर को अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए शेयर किया है और लोगों की अपने स्तर पर आवाज उठाने का वादा किया है।


PunjabKesari

 

इस लेटर को शेयर कर एंजलीना ने लिखा-'यह लेटर अफगानिस्तान की एक टीनैज गर्ल ने भेजा है। अब, अफगानिस्तान के लोग सोशल मीडिया पर कम्युनिकेशन खो रहा है और खुलेतौर पर अपनी बात नहीं रख पा रहा है तो मैं इंस्टाग्राम पर उनकी स्टोरीज और आवाज को पूरी तक पहुंचाने के लिए आई हूं। ये लोग अपने सामान्य मानव अधिकारों के लिए लड़ रहे हैं।'

PunjabKesari

एंजलीना ने आगे लिखा कि वह 9/11 की घटना से पहले अफगानिस्तान के बॉर्डर पर थी और तालिबान से भागे लाखों अफगान शरणार्थियों से मिली थी।  ये 20 साल पहले की बात है। एक बार फिर डर और अनिश्तिताओं के चलते अफगान फिर से विस्थापित हो गए हैं।
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Angelina Jolie (@angelinajolie)

 

एंजलीना ने आगे लिखा- 'दशकों से यह देखा गया है कि कैसे अफगान शरणार्थियों के साथ दुनिया के कुछ सबसे सक्षम लोगों बोझ की तरह व्यवहार किया है। यह जानते हुए कि अगर उनके पास उपकरण और सम्मान होता तो वे उनके लिए कितना कुछ करते। मैं कभी पीछे नहीं हटूंगी,  लोगों की मदद करूंगी।' बता दें कि एंजलीना जोली संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी अधिकारों की ब्रांड एम्बैसडर हैं।


PunjabKesari

काम की बात करें तो उन्होंने 1982 से करियर की शुरुआत की थी। वह फिल्म 'लुकिंग टू गेट आउट' बतौर बाल कलाकार परदे पर पहली बार नजर आईं थीं। इस फिल्म के बाद ही एंजेलिना की किस्मत चमक गई। एंजलिना सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर इंस्टा पर  टॉपलेस, बिकिनी तस्वीरें शेयर करती हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Recommended News

Related News