भारत में कोरोना से बिगड़ते हालातों को देख दहला एंजेलिना जोली का दिल, बोली- आपकी पीड़ा बयान करने के लिए मेरे पास शब्द नहीं

6/10/2021 12:18:46 PM

मुंबई. भारत देश इन दिनों कोरोना से जंग लड़ रहा है। हालांकि इसके केसों में कमी आई है लेकिन इसका प्रभाव अभी भी कम नहीं हुआ है। भारत मजबूती के साथ इसका सामना कर रहा है। विदेशों से भी स्टार्स इस मुश्किल घड़ी में भारत का सपोर्ट कर रहे हैं और दुख जता रहे हैं। हाल ही में हॉलीवुड एक्ट्रेस एंजेलिना जोली ने भारत के लिए अपना दुख जाहिर किया है।


एंजेलिना ने मीडिया से बात करते हुए कहा- 'बहुत भारी मन से मैं ये भारत के लोगों के लिए कहना चाहूंगी कि मेरे पास शब्द नहीं है ये बताने के लिए उनकी पीड़ा देखकर मुझे कितना दुख हो रहा है। जिन लोगों ने भारत में अपनो को खोया है उनके प्रति मैं अपनी संवेदना जाहिर करती हूं।' 


बता दें कि एंजेलिना हॉलीवुड की बड़ी स्टार तो हैं हीं साथ ही भारत में भी उनके चाहने वालों की संख्या कम नहीं है। एंजेलिना के अलावा रिज विदरस्पून, कैमिला केबेलो और विल स्मिथ ने भी भारत के खराब हालातों को देखते हुए दुख जाहिर किया था। 

Content Writer

Parminder Kaur