अपनी हॉट अदाओं से रफ्तार के साथ तहलका मचाएगी एंजेला, देखें बोल्ड तस्वीरें

9/25/2018 5:24:29 PM

मुंबई: अक्सर अपनी हॉट तस्वीरों की वजह से सुर्खियां बटोरने वाली एक्ट्रेस एंजेला क्रिसलिंज्की इन दिनों म्यूजिक एल्बम को लेकर छाई हुई है। एंजेला बहुत जल्द रफ्तार के साथ एक म्यूजिक वीडियो लॉन्च करने वाली हैं।

 

 

इन दिनों एंजेला इस वीडियो की प्रमोशन में काफी बिजी हैं। एंजेला मॉडल के साथ-साथ डांसर भी है।

 

 

एंजेला ने अपने करियर की शुरूआत तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री से की थी। साल 2017 में एंजेला मे पुरी जगन्नाथ तेलुगू फिल्म 'रॉग' से डेब्यू किया था। 

 


इसके साथ ही एंजेला कुछ रियलिटी शोज का हिस्सा भी रही हैं। बीतें दिनों एंजेला स्टार प्लस के डांस रियलिटी शो 'इंडियाज नेक्स्ट सुपरस्टार' में दिखाई दी थी, जिसे रोहित शेट्टी और करण जौहर ने जज किया था।

 

 

इसके साथ ही एंजेला ने साल 2017 में विक्रम भट्ट की फिल्म '1921' से बॉलीवुड डेब्यू किया है। '1921' में एंजेला ने मेहर वाडिया का किरदार निभाया था। इस फिल्म में एंजेला के साथ जरीन खान और करण कुंद्रा ने लीड रोल निभाया था।

 

 

 

Konika