घरवालों से छिपकर अंगद ने हाॅस्टिपल में नेहा को किया LipKiss,बोले-बड़ी देर से ट्राई कर....

10/6/2021 3:23:23 PM

मुंबई: बाॅलीवड एक्ट्रेस नेहा धूपिया हाल ही में दूसरी बार मां बनीं हैं। नेहा ने 2 अक्टूबर को एक प्यारे से बेटे को जन्म दिया। हाल ही में अंगद ने हाॅस्पिटल से नेहा संग एक वीडियो शेयर की है। वीडियो में अंगद नेहा संग प्यार जताते और उन्हें घरवालों से छिप कर किस करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि अंदर कह रहे हैं कि वे बहुत देर से ट्राए कर रहे हैं मगर मौका नहीं मिल रहा है।

PunjabKesari

इसपर नेहा पूछती हैं कि उन्हें क्या चाहिए। इसके जवाब में अंगद उन्हें पास बुलाते हैं और एक लिप किस देते हैं। ये वीडियो उस दौरान का है जब नेहा धूपिया ने बेटे को जन्म दे दिया था। वीडियो के साथ अंगद ने लिखा-जब कभी मिले एक सेकेंड. !! नेहा धूपिया आप एक वॉरियर हैं। आप जो कुछ भी करती हैं उसे लेकर मैं आप पर फक्र महसूस करता हूं।

PunjabKesari

वीडियो के अलावा अंगद ने नेहा संग कुछ तस्वीरें शेयर की है। ये तस्वीरें डिलिवरी से पहले की हैं। तस्वीरों में कपल का रोमांटिक अंदाज देखने को मिल रहा है। 

PunjabKesari

बता दें कि अंगद बेदी और नेहा धूपिया ने साल 2018 में शादी कर ली थी। कपल ने अपने शादी की भनक तक भी किसी को नहीं लगने दी। शादी के कुछ महीनों बाद ही कपल के घर नन्हीं परी का जन्म हुआ था। कपल ने अपनी लाडली का नाम मेहर रखा है। 

PunjabKesari

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ANGAD BEDI (@angadbedi)

 

 

 

 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Recommended News

Related News