पति अंगद के साथ COZY हुई नेहा धूपिया, सामने आई रोमांटिक तस्वीरें

4/18/2019 1:27:40 PM

मुंबई: एक्टर अंगद बेदी और नेहा धूपिया बॉलीवुड के फेमस कपल में से एक है। हाल ही में अंगद ने अपने इंस्टा पर कुछ तस्वीरें शेयर की है। इन तस्वीरों में वह अपनी पत्नी नेहा धूपिया संग रोमांटिक होते नजर आ रहे है। शेयर की गई तस्वीरों में अंगद ने नेहा को गले लगाया हुआ है। वहीं नेहा रोमांटिक पोज देते हुए काफी खुश नजर आ रही है।

 

 

तस्वीरों के साथ अंगद ने कैप्शन दिया है-Aur babydoll!!!! Kahaan jaana hai aapko??? Eh saadi janaani hai jiii Haanjiii!!!!#ekchupsausukh 😂🤣। जानकारी के लिए बता दें कि नेहा-अंगद की ये तस्वीरें पुरानी है। इनकी ये तस्वीरें मालदीव की है। दोनों का ये प्यार भरा अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है। 

 


बता दें कि 1 साल डेटिंग के बाद नेहा और अंगद ने 10 मई को अचानक शादी कर फैंस को चौंका दिया। दरअसल, शादी से पहले ही नेहा प्रेग्नेंट थी, जिसकी वजह से उनको ये अचानक बड़ी फैसला लेना पड़ा। गौरतलब हाल ही में नेहा ने बेटी को जन्म दिया है। 

 

Konika