अंगद बेदी के पिता का निधन..सोनम कपूर हुईं नए घर में शिफ्ट, पढ़ें मनोरंजन जगत से जुड़ी टाॅप 10 खबरें

10/23/2023 6:33:51 PM

मुंबई: अक्टूबर महीने का 23वां दिन भी बी-टाउन इंडस्ट्री से कई बड़ी खबरें लेकर आया। अगर आपसे कोई खबर छूट गई है तो बाॅलीवुड तड़का की टीम आपके लिए टाॅप 10 लेकर आई है जिसमें आज की सारी बड़ी खबरें शामिल हैं। जहां एक तरफ बी-टाउन में देश तरफ नवरात्रि की धूम देखने को मिली। वहीं एक्टर अंगद बेदी के घर पर मातम छाया हुआ है। एक्टर के पिता और जाने- माने पूर्व भारतीय क्रिकेटर बिशन बेदी ने दुनिया को अलविदा कह दिया। इसके अलावा सोनम कपूर ने मुंबई में आलीशान घर खरीदा है। नवमी के दिन एक्ट्रेस परिवार संग इस नए घर में शिफ्ट हुई है। आइए डालते हैं मनोरंजन जगत की टाॅप 10 खबरों पर एक नजर...

 

अंगद बेदी पर टूटा दुखों का पहाड़, सिर से उठा पिता का साया

 

बाॅलीवुड एक्टर अंगद बेदी पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। खबर है कि अंगद बेदी के सिर से पिता का साया उठ गया है। एक्टर के पिता और भारत के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी बिशन सिंह बेदी ने 77 साल की उम्र में आखिरी सांस ली।



दुखद: नहीं रहे गीतकार बीरेंद्रनाथ दत्ता

 

गायक और गीतकार बीरेंद्रनाथ दत्ता को लेकर दुखद खबर सामने आई। खबर है कि बीरेंद्रनाथ दत्ता अब हमारे बीच नहीं रहे। सोमवार को गुवाहाटी के एक अस्पताल में आखिरी सांस लेकर दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया। लंबी बीमारी से जंग लड़ने के बाद बीरेंद्रनाथ का 88 की उम्र में निधन हो गया। इस बात की जानकारी उनके परिवार की ओर से दी गई है। 

 

 

लाडली को देवी मां सी सजाकर शिल्पा-राज ने किया कन्या पूजन 

 

 

शिल्पा शेट्टी इंडस्ट्री की उन हसीनाओं में से हैं जो हर त्योहार को धूमधाम से मनाती हैं। शिल्पा ने कुछ दिन पहले गणेश चतुर्थी मनाई थी। वहीं अब शिल्पा नवरात्रि के रंग में रंगी नजर आईं। 22 अक्टूबर को नवरात्रि का आठवां दिन था पूजा करते हैं जो भक्तों को ऐश्वर्य और समृद्धि का आशीर्वाद देती हैं। इस खास दिन पर शिल्पा शेट्टी कुंद्रा और उनके पति राज कुंद्रा ने अपनी बेटी समीशा के साथ कन्या पूजन किया। एक्ट्रेस ने एक दिल छू लेने वाली पोस्ट के साथ वीडियो शेयर किया। सामने आए वीडियो में  वह और उनके पति राज कुंद्रा को दुर्गा अष्टमी के अवसर पर अपनी बेटी समीशा के साथ कन्या पूजा करते देखा जा सकता है। 

 


गुड न्यूज! बॉलीवुड में फिर काम कर सकेंगें आतिम असलम-फवाद खान जैसे पाकिस्तानी सितारे

आतिम असलम,फवाद खान या फिर माहिरा खान... ना जाने कितने पाकिस्तानी कलाकारों ने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में खूब नाम कमाया। भारतीय दर्शकों ने भी उन्हें खूब प्यार दिया, लेकिन 7 साल पहले एक घटना घटी और सीमा पार के कई स्टार्स इंडस्ट्री में एंट्री बैन हो गए। इस कदम से इन दमदार एक्टर्स और सिंगर के कई फैंस का दिल टूट गया लेकिन अब एक गुड न्यूज आ रही है। बॉम्बे हाईकोर्ट ने पाकिस्तानी स्टार्स पर पिछले 7 साल से लगे बैन को बढ़ाने की मांग वाली याचिका को खारिज कर दिया। यानी अब एक बार फिर से पाकिस्तानी स्टार्स भारत में काम कर सकेंगे।

 


Fukra Insaan को लगा लाखों का चूना

 

यूट्यूबर और बिग बॉस ओटीटी फेम फुकरा इंसान उर्फ अभिषेक मल्हान को हाल ही में एक भयानक घटना का सामना करना पड़ा। उन्हें लाखों का चूना लगा जिसकी जानकारी उन्होंने अपने ब्लाॅग में दी। उन्होंने खुलासा किया कि ट्रैवेल के दौरान उनके 1.5 लाख रुपए चोरी हो गए। अभिषेक एक इंटरव्यू के लिए कहीं जा रहे थे। 

नवमी में नए घर में शिफ्ट हुईं सोनम कपूर


 सोनम कपूर आहूजा शादी के बाद से लंदन में अपनी जिंदगी जी रही हैं हालांकि वह कभी-कभी मुंबई लौट आती हैं। लंदन में आलीशान घर में रहने वाली सोनम अब एक और लग्जरी अपार्मेंट की मालकिन बन गई हैं। सोनम ने आखिरकार मुंबई में अपना सपनों का आशीयाना खरीद लिया है। नवमी के खास मौके पर सोनम अपने इस आलीशान अपार्टमेंट में शिफ्ट हुईं हैं। इस नए अपार्टमेंट में पहुंचते ही सोनम ने खूबसूरत फोटोशूट करवाया जिसकी तस्वीरें उन्होंने इंस्टा पर शेयर की हैं।

 


मुंह में धुनुची लेकर खूब थिरकीं सुमोना चक्रवर्ती

 

नवरात्रि पूरे जोरों पर है। पूजा करने से लेकर सेलिब्रेशन और खाने तक देवी दुर्गा के इन 9 दिनों को उत्सा के साथ मनाया जाता है। आम जनता से लेकर बी-टाउन स्टार्स भी नवरात्रि के रंग में रंगे दिखे। टीवी एक्ट्रेस सुमोना चक्रवर्ती हर साल धूमधाम से दुर्गा पूजा मनाती हैं। सुमोना चक्रवर्ती की दुर्गा पूजा की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुईं। एक्ट्रेस दुर्गा पूजा में शामिल हुईं जहां उन्होंने धुनुची नाच किया। सुमोना हाथ में ही नहीं, मुंह में भी धुनुची (धूल होल्डर) लेकर डांस करती दिख रही हैं।

रयूमर्ड गर्लफ्रेंड संग ईशान की डिनर डेट

 

बाॅलीवुड एक्टर शाहिद कपूर के भाई और एक्टर ईशान खट्टर ने पिछले महीने से ही अपनी लव लाइफ को लेकर खबरों में बने हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक ईशान इस समयएक मलेशियाई मॉडल, चांदनी बेन्ज़ को डेट कर रहे हैं। हालाँकि दोनों ही इन खबरों पर चुप्पी बनाए हैं। इसी बीच ईशान को देर रात चांदनी बेन्ज़ के साथ स्पाॅट किया गया। अटकलों के बीच दोनों मुंबई में डिनर डेट के लिए निकले और रेस्तरां की ओर जाते हुए उन्हें हाथ पकड़े देखा गया।

 


BB17: अंकिता-विक्की में फिर हुई तू-तू-मैं-मैं

 

विवादित रियालिटी शो 'बिग बॉस 17' को शुरू हुए एक हफ्ता हो गया है। शो में मेकर्स दो पॉपुलर स्टार कपल को भी लेकर आए, जिनके बीच की केमिस्ट्री और अंडरस्टैंडिंग का लगातार टेस्ट हो रहा है।शो में जहां नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा अपना प्यार दिखाते रहते हैं। वगहीं अंकिता लोखंडे और विक्की जैन के बीच का रिश्ता खराब होता दिख रहा है। कुछ दिन पहले ही दोनों के बीच भयंकर लड़ाई हुई। वहीं अब एक बार फिर अंकिता लोखंडे और विक्की जैन के बीच लड़ाई हुई है। शो का एक नया प्रोमो आया है।


 http://https://www.bollywoodtadka.in/entertainment/news/armaan-malik-lipkiss-with-aashna-shroff-in-thier-ring-ceremony-1894662
लेडीलव संग अरमान ने की सगाई:इंगेजमेंट के बीच रोमांटिक हुआ कपल

 

'बुद्धु सा मन, 'जब तक' और 'तेरे मेरे' प्यार जैसे गानों में अपनी दिलकश आवाज देकर लाखों दिलों पर राज करने वाले अरमान मलिक इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। अरमान इस समय माॅडल आशना श्रॉफ के साथ रिलेशनशिप में हैं। बीते महीने ही अरमान ने आशना श्रॉफ को प्रोपज किया था और तब से यह जोड़ी बेहद प्यारे कपल गोल्स दे रही है।फैंस आशना और अरमान के प्यार भरे पलों को देख रहे हैं। वहीं 22 अक्टूबर को अरमान ने आशना संग सगाई की जिसकी झलकियां सिंगर ने हाल ही में शेयर की। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Related News