अंगद बेदी और बरखा सिंह एक नए रोमांटिक ड्रामा के लिए साथ में आएंगे नजर

11/28/2022 5:24:32 PM

नई दिल्ली, टीम डिजिटल। यह एक नई ऑनस्क्रीन जोड़ी अलर्ट है। जो जल्द ही पर्दे पर अपना जादू चलाने आ रही है। सूत्रों की जानकारी के अनुसार अंगद बेदी और बरखा सिंह फ्यूचर में एक साथ काम करने वाले हैं। जहां उन्हें एक दूसरे के साथ देखा जाएगा। दोनों एक अनटाइटल्ड फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। जो कि जियो स्टूडियोज के बैनर तले बन रही है। उन्होंने दिल्ली में शूटिंग शुरू की  है। इस फिल्म का निर्देशन करण दारा कर रहे हैं। 

एक करीबी सूत्र ने कहा, "अंगद और बरखा ने जियो स्टूडियोज के बैनर तले एक अनटाइटल्ड फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है। वे पहले से ही दिल्ली में शूटिंग कर रहे हैं और यह एक रोमांटिक-ड्रामा होने वाला है। यह पहली बार है जब दोनों कलाकार एक साथ काम कर रहे हैं और उनकी ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री देखना दिलचस्प होगा। फिल्म अभी बहुत शुरुआती चरण में है।" 

अंगद जल्द ही आर बाल्की की "घूमर" में नज़र आएंगे और उन्हें "लस्ट स्टोरीज़ 2" के लिए भी चुना गया है। वहीं बरखा के वर्कफ्रंट की बात करें तो उनकी आखिरी रिलीज़ माधुरी दीक्षित स्टारर "माजा माँ" थी।

Content Writer

Jyotsna Rawat