सोनू सूद की दरियादिली के दीवाने हुए फैंस, एक्टर के पोस्टर पर दूध चढ़ाकर अदा किया शुक्रिया

5/20/2021 8:43:21 PM

मुंबई. एक्टर सोनू सूद जरूरतमंदों की मदद करने में लगातार जुटे हुए हैं। सोनू के नेक कामों की तारीफ चारों तरफ हो रही है। लोग एक्टर को मसीह मानते हैं। लोग अपने-अपने अंदाज में एक्टर को शुक्रिया कह रहे हैं। अब आंध्र प्रदेश में लोगों ने सोनू के पोस्टर दूध चढ़ाया है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।


वीडियो में हम देख सकते हैं कि आंध्र प्रदेश में चित्तूर जिले के श्रीकालाहस्ती में कुछ लोग सोनू के बड़े से पोस्टर पर दूध चढ़ा कर सोनू का शुक्रिया अदा कर रहे हैं। दरअसल एक्टर कोरोना मरीजों के लिए बेड, ऑक्सीजन, दवाइयों और अन्य जरूरतमंद चीजें उपलब्ध करा रहे हैं। सोनू ने 2020 में भी प्रवासी मजदूरों को घर पहुंचाने में मदद की थी। इसलिए आंध्र प्रदेश के इन लोगों ने एक्टर का आभार जताया है।

काम की बात करें तो सोनू को आखिरी बार फिल्म 'सिंबा' में देखा गया है। अब एक्टर बहुत जल्द फिल्म पृथ्वीराज और किसान में नजर आने वाले हैं। फिल्म किसान को ई निवास डायरेक्ट करेंगे।

Content Writer

Parminder Kaur