अपनी हॉट अदाओं से इस किसान की मदद कर रही हैं सनी लियोन

4/10/2018 5:36:00 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रैस सनी लियोन अक्सर अपनी तस्वीरों की वजह से सुर्खियों में रहती हैं। एेसे में आंध्र प्रदेश के एक किसान ने अपने खेत में रेड बिकिनी में सनी लियोन का पोस्टर लगा लिया है।ये पोस्टर उसने बुरी नज़र, बुरी शक्तियों और परिंदों को दूर रखने के लिए लगाया हैं। 45 वर्षीय A. Chenchu Reddy सनी लियोन के फैन नहीं है, पर उनका मानना है कि उनकी बंदगोभी और फूलगोभी की फ़सल को सनी लियोन के पोस्टर ने बुरी नज़र ने बचाया है।

 

Reddy बताते हैं कि इस साल 10 एकड़ की ज़मीन पर अच्छी फ़सल हुई। इतनी अच्छी पैदावर के कारण मेरी फ़सल पर कई लोगों की बुरी नज़र है। कुछ दिनों पहले मेरे दिमाग़ में ये तरीका आया। इस पोस्टर पर तेलगू में लिखा हैं-  'मत रो! मुझ से मत जलो।'


बता दें कि गांव-देहात में अंधविश्वासी किसानों का होना आम बात है, लेकिन बुरी नज़र से बचने के लिए कोई ये तरीका अपनाये, ये बिलकुल नया है। Reddy को नहीं लगता कि उसने कोई क़ानून तोड़ा है या वो अश्लीलता फैला रहे हैं। गांववालों का Reddy की इस हरकत पर क्या रवैया है, ये अभी मालूम नहीं और न ही सनी ने इस मामले में कुछ कहा है।

Punjab Kesari