‘अंदाज अपना अपना’ के रीमेक में नजर आएंगे रणवीर और वरुण

1/19/2019 1:16:23 AM

मुंबईः अभिनेता सलमान खान और आमिर खान ने एक फिल्म में एक साथ काम किया था जो कि काफी हिट साबित हुई थी। जी हां, हम बात कर रहें हैं साल 1994 में राज कुमार संतोषी की बनाई फिल्म ‘अंदाज अपना अपना’ की। इसमें सलमान खान और आमिर खान एक साथ नजर आए थे। अब फिल्म के रीमेक या सीक्वल के लिए काफी समय से चर्चा हो रही है। कहा जा रहा है इस फिल्म को रीक्रिएट करने की तैयारी हो रही है, जिसमें रणवीर और वरुण होंगे। यानि कि अभिनेता रणवीर सिंह और वरुण धवन सुपरहिट फिल्म ‘अंदाज अपना अपना’ के रीमेक में काम करते नजर आ सकते हैं।

जानकारी के लिए बता दें इस रीमेक को विनय सिन्हा और प्रीति सिन्हा प्रोडयूस कर रहे हैं। खबरों की मानें तो इसके रीमेक के लिए मेकर्स ने रणवीर सिंह और वरुण धवन से सम्पर्क किया है। विनय और प्रीति सिन्हा ‘अंदाका अपना अपना’ की रीक्रिएट करने की प्लानिंग कर रहे हैं। इसे राज कुमार संतोषी डायरेक्टर करेंगे।
 

 

Pawan Insha