सलमान और आमिर पर ''अंदाज अपना अपना'' के डायरेक्टर ने लगाया आरोप, कहा- दोनों के कारण फ्लॉप हुई मेरी फिल्म
5/7/2023 11:47:40 AM

बॉलीवुड तड़का टीम. फिल्म 'अंदाज अपना अपना' तो याद ही होगी..जिसमें आमिर खान और सलमान खान एक साथ नजर आए थे। हालांकि, उनकी ये फिल्म सिनेमाघरों में बुरी तरह से पिट गई। वहीं, अब इस मूवी के डायरेक्टर राजकुमार संतोषी ने अब सलमान और आमिर पर बड़ा आरोप लगाया है। उनका कहना है कि ये दोनों सुपरस्टार के चलते ही उनकी फिल्म फ्लॉप हुई।
राजकुमार संतोषी ने मीडिया बातचीत में बताया, "जबकि अंदाज अपना अपना उन दिनों बिल्कुल अलग कहानी थी। इसमें रोमांस से ज्यादा कॉमेडी, एडवेंचर और ह्यूमर है। लोगों ने इस फिल्म को समझने में समय लिया।"
राजकुमार ने कहा कि 29 साल पहले जब फिल्म रिलीज हुई थी, तब वितरक भी नए कलाकार थे। दोनों लीड एक्टर्स ने फिल्म का प्रचार नहीं किया। न तो सलमान और न ही आमिर फिल्म का प्रचार करने के लिए शहर में थे। वह कहीं और शूटिंग कर रहे थे।
डायरेक्टर ने कहा कि फिल्म से जुड़ी कोई एक्टिविटी नहीं थी। मीडिया से भी कोई बातचीत नहीं हुई। फिल्म के प्रचार के लिए जो कुछ करना था, वह भी नहीं हो सका। वितरक भी काफी नाराज थे।
'अंदाज अपना अपना' के रीमेक के बारे में पूछे जाने पर राजकुमार संतोषी ने कहा कि जो कोई भी फिल्म का रीमेक बनाने की कोशिश करेगा, उसे नुकसान होगा। इसके रीमेक में कुछ भी करने की गुंजाइश नहीं है। फिल्म आज भी फ्रेश लगती है। जो भी इस सदाबहार फिल्म का रीमेक बनाने की कोशिश करेगा वह डूब जाएगा क्योंकि ऐसी फिल्म बनाना संभव नहीं है।
बता दें, राजकुमार संतोषी की फिल्म अंदाज अपना अपना 1994 में रिलीज हुई थी। इसमें सलमान खान और आमिर खान के अपोजिट एक्ट्रेस करिश्मा कपूर और रवीना टंडन नजर आई थीं।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

Shani Dev की पूजा में महिलाएं भूलकर भी ना करें ये गलतियां, वरना आ सकता है जीवन में संकट

अगले महीने छुट्टियों की भरमार, 15 दिन बंद रहेंगे बैंक, देखें कब-कब रहेगी छुट्टियां

राजस्थान के बाद छत्तीसगढ़ पहुंचे नड्डा-शाह, BJP नेताओं संग बैठक कर लिया फीडबैक

कॉलेज जा रहे छात्र की गाड़ी को टक्कर मारने के बाद पीटा, बेहोशी की हालत में लोगों ने कराया अस्पताल में भर्ती