Unseen Video: कपिल शर्मा के बर्थडे पर बेटी अनायरा में गाया सॉन्ग, नन्हें हाथों से चाकू थाम काटा केक

4/9/2022 4:39:05 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. कॉमेडियन कपिल शर्मा जितना अपनी कॉमेडी को लेकर चर्चा में रहते हैं, उससे कहीं ज्यादा उनकी बेटी अनायरा अपनी क्यूटनेस को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। वह अपनी क्यूट हरकतों से फैंस का दिल जीत लेती हैं। कपिल शर्मा अक्सर अपनी बेटी के साथ खूबसूरत तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। इसी बीच अब अनायरा का पूरी फैमिली के साथ एक बेहद क्यूट वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिस पर फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं।

PunjabKesari

 

दरअसल, यह वीडियो कपिल शर्मा के बर्थडे का है, जिसमें अनायरा हाथ में चाकू लिए केक काटती नजर आ रही हैं। इतना ही नहीं, अनायरा उनका बर्थडे सॉन्ग भी गाती नजर आ रही हैं। इस दौरान लाडो मम्मी गिन्नी चतरथ की गोद में नजर आ रही हैं तो वहीं त्रिशान अपने पापा गोद में दिखाई दे रहे हैं। कपिल शर्मा के बर्थडे सेलिब्रेशन के इस वीडियो पर फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

बता दें, कपिल शर्मा ने 2 अप्रैल को अपना 41वां बर्थेडे सेलिब्रेट किया। इस मौके को उन्होंने फैमिली के साथ काफी धूमधाम से मनाया, जिसके वीडियोज सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुए थे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News