हीना के साथ शादी के बंधन में बंधे अनस राशिद, शेयर की तस्वीरें

9/10/2017 5:40:18 PM

मुंबई: सीरियल 'दीया और बाती हम' में सूरज का रोल प्ले कर चुके एक्टर अनस राशिद ने आज हीना के साथ शादी के बंधन में बंध गए है। दोनों की शादी पंजाब के मलेरकोटला में मुस्लिम रीति रिवाज से हुई।

पहले खबर थी कि दोनों की शादी पंजाबी रीति रिवाज से होगी। शादी में अनस ने गोल्डन कलर की शेरवानी पहनी है। जिसमें वह काफी स्मार्ट लग रहे हैं। वहीं उनकी बेगम हीना ने पिंक कलर का खूबसूरत लहंगा पहना है। हीना ब्राइडल अवतार में स्टनिंग लग रही हैं।

अनस और हीना का ऐज फैक्टर काफी समय से सुर्खियों में था। अनस 38 साल के हैं वहीं उनकी पत्नी 24 साल की हैं। दोनों के बीच ऐज गैप पर हीना ने कहा, मेरे लिए ऐज मैटर नहीं करती।