पार्टी में छाया अनन्या का ब्लैक लुक, बोल्ड अंदाज ने उड़ाए सबके होश

11/23/2019 10:06:53 AM

मुंबई: एक्टर चंकी पांडे की बेटी और एक्ट्रेस अनन्या पांडे फैशन की वजह से हमेशा ही सुर्खियों में रहती हैं। उनका स्टाइल हमेशा ही टाॅप पर रहता है। फिर चाहे बात उनके एयरपोर्ट लुक की हो या फिर पार्टी के लुक की हो अनन्या हमेशा अपने अंदाज से सबके होश उड़ा देती हैं। अनन्या इंडस्ट्री की फेमस स्टार किड्स में से एक हैं। हाल ही में 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' एक्ट्रेस की कुछ तस्वीरें सोशल साइट पर वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में अनन्या बेहद ही हाॅट लग रही हैं। दरअसल, बीती रात एक्टर कार्तिक आर्यन ने अपना 29वां बर्थडे सेलिब्रेट किया, जिसमें कई स्टार्स ने शिरकत की। अनन्या भी इसी पार्टी में पहुंची थी। लुक की बात करें तो चंकी की बेटी ब्लैक ऑफ शाॅल्डर क्राॅप टाॅप के साथ मैचिंग नेट की स्कर्ट में कहर ढा रही हैं। अनन्या ने मिनिमल मेकअप, ओपन हेयर्स से अपने लुक को पूरा किया था। इसके साथ ही उन्होंने ब्लैक हील्स पेयर की हैं। अनन्या कैमरे के सामने कातिलाना अंदाज में पोज दे रही हैं। एक्ट्रेस की इन तस्वीरों को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। आइए डालते हैं अनन्या पांडे की तस्वीरों पर एक नजर....

Ananya Pandey Photos

Ananya Pandey Images

Ananya Pandey Pic

Ananya Pandey HD Wallpaper

Ananya Pandey ka Photo

Ananya Pandey ki Photo

Ananya Pandey HD Images

वर्कफ्रंट की बात करें तो अनन्या फिल्म 'पति, पत्नी और वो' में नजर आएंगी। फिल्म में उनके साथ कार्तिक आर्यन और भूमि पेडनेकर हैं। फिल्म के ट्रेलर को लोगों ने काफी पसंद किया। यह फिल्म 6 दिसंबर को रिलीज हो रही है। इसके अलावा एक्ट्रेस ईशान खट्टर के साथ फिल्म 'खाली पीली' में नजर आएंगी।
 

 

Smita Sharma