अनन्या पांडे ने शेयर की बचपन की तस्वीर, एक्ट्रेस की क्यूटनेस ने जीता फैंस का दिल

6/26/2021 10:33:09 AM

मुंबई. एक्ट्रेस अनन्या पांडे सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। एक्ट्रेस फैंस के साथ तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती है। हाल ही में अनन्या ने अपनी बचपन की तस्वीर शेयर की है, जो खूब वायरल हो रही है। 


तस्वीर में अनन्या ने येलो कपड़े पहने हुए हैं। एक्ट्रेस बीच पर लेटी नजर आ रही हैं। वहीं, उनकी मां भावना पांडे उन्हें निहार रही हैं। एक्ट्रेस बेहद क्यूट लग रही है। अनन्या का हेयरस्टाइल बेहद प्यारा लग रहा है। तस्वीर शेयर करते हुए अनन्या ने लिखा- 'मैं स्पष्ट तौर से हेयर कमर्शल के लिए रेडी होकर पैदा हुई थी।' एक्ट्रेस की क्यूटनेस ने फैंस का दिल जीत लिया है। फैंस इस तस्वीर को खूब प्यार दे रहे हैं।


काम की बात करें तो अनन्या को आखिरी फिल्म 'खाली पीली' में ईशान खट्टर के साथ नजर आई थीं। अब अनन्या पांडे शकुन बत्रा की फिल्म में दीपिका पादुकोण और सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ काम करती दिखाई देंगी। इसके अलावा एक्ट्रेस साउथ के सुपरस्टार विजय देवरकोंडा के साथ फिल्म 'लाइगर' में भी नजर आएंगी। विजय देवरकोंडा की ये बॉलीवुड डेब्यू फिल्म होगी।

Content Writer

Parminder Kaur