अनन्या पांडे ने शेयर की बचपन की तस्वीर, दूध के टूटे दांतों के साथ नजर आई एक्ट्रेस

4/16/2021 4:56:50 PM

मुंबई. एक्ट्रेस अनन्या पांडे सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव नजर आती है। एक्ट्रेस अपने से जुड़े अपडेट्स फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने बचपन की तस्वीर शेयर की है, जो खूब पसंद किया जा रहा है।


तस्वीर में अनन्या ने व्हाइट ड्रेस पहनी हुए हैं। एक्ट्रेस के दूध के दांत टूटे हुए नजर आ रहे हैं। अनन्या कुर्सी पर बैठकर कैमरे के सामने पोज दे रही है। इसके साथ एक्ट्रेस ने डॉग का एक स्टीकर भी शेयर किया है। फैंस इस तस्वीर को खूब पसंद कर रहे हैं।


काम की बात करें तो अनन्या बहुत जल्द फिल्म लाइगर में नजर आने वाली है। इस फिल्म में एक्ट्रेस के साथ सुपरस्टार विजय देवरकोंडा मुख्या भूमिका में हैं। पुरी जगन्नाध इस फिल्म को डायरेक्ट कर रहे हैं। करण जौहर और अपूर्वा मेहता मिलकर इस फिल्म को प्रोड्यूस कर रहे हैं।

Content Writer

Parminder Kaur