BFF शनाया-अनन्या संग पूल में उतरी शाहरुख की लाडली ने बिकिनी लुक से  पानी में लगाई आग, दीदी सुहाना संग मस्ती करते दिखे अबराम

3/9/2022 12:47:15 PM

मुंबई:बॉलीवुड में कई गर्ल गैंग हैं और उनमें से स्टार किड्स अनन्या पांडे, शनाया कपूर और सुहाना खान सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरती हैं। अनन्या, शनाया और सुहाना बचपन से ही साथ हैं। तीनों हर कदम पर एक-दूसरे  समर्थन और हौंसला बढ़ाती हैं जिसका सबूत इनका सोशल मीडिया हैंडल है। कुछ दिनों पहले सुहाना खान, अनन्या पांडे और शनाया कपूर को एक रेस्टोरेंट के बाहर देखा गया था।

वहीं अब इस गर्लगैंग को वूमन डे पर चिल आउट करते देखा गया। इस दौरान की वीडियो में शनाया कपूर ने इंस्टा अकाउंट पर शेयर की हैं। वीडियो में शनाया अनन्या पांडे और सुहाना खान पानी में मस्ती करती दिख रही हैं।

इस अंडरवॉटर वीडियो में तीनों का बोल्ड अंदाज देखने लायक है। इस दौरान सुहाना के साथ उनके छोटे भाई अबराम भी थे जो दीदी के साथ पूल में खूब मस्ती कर रहे हैं। वीडियो के अलावा उन्होंने कुछ तस्वीरें भी शेयर कर रहे हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Shanaya Kapoor 🤎 (@shanayakapoor02)

बात दें कि सुहाना खान जल्द बॉलीवुड डेब्यू करने वाली हैं। खबरें हैं कि सुहाना जोया अख्तर की फिल्म के जरिए बाॅलीवुड में कदम रखेंगी। सुहाना के अलावा अगस्त्य नंदा और खुशी कपूर भी इस फिल्म से डेब्यू करेंगे।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Shanaya Kapoor 🤎 (@shanayakapoor02)

वहीं शनाया करण जौहर के बैनर तले डेब्यू करने जा रही हैं। शनाया फिल्म बेधड़क से एंट्री मारेंगी जिसका पोस्टर हाल ही में रिलीज हुआ है। अनन्या की बात करें तो उन्होंने स्टूडेंट ऑफ द ईयर से डेब्यू किया था। इस फिल्म के बाद वह कई फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। उनकी अपकमिंग फिल्म लाइगर
में दिखेंगी। 

Content Writer

Smita Sharma