It's a Baby Boy: नन्हें शहजादे की मां बनेंगी अनन्या पांडे की बहन अलाना,पति संग खास अंदाज में किया जेंडर रिवील

3/21/2024 6:02:14 PM

मुंबई: एक्ट्रेस अनन्या पांडे की चचेरी बहन और यूट्यूबर अलाना पांडे इस समय अपनी प्रेग्रेंसी लाइफ को एंजाॅय कर रही हैं। अलाना ने कुछ दिन पहले ही अपनी प्रेग्नेंसी अनाउंस की थी। वहीं अब अलाना अपने होने वाले बच्चे का जेंडर रिवील कर दिया है।

 

जी हां...अलाना के घर नन्हें शहजादे की किलकारी गूंजेगी। बुधवार को इंस्टाग्राम पर Alanna Panday ने अपना और आइवर का एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वह सफेद कपड़े पहने हुए थे और एक केक के साथ बैठे थे, जिस पर 'बेबी' लिखा हुआ था।

 

जैसे ही अलाना और इवोर ने अपनी गिलास से केक को काटा, अंदर के स्पंज का हल्का नीला रंग सामने आया जो इस बात का प्रतीक था कि उन्हें एक लड़का होने वाला है। अलाना और आइवर ज़ोर से हंसे और दोनों ने किस किया।

 

इससे पहले, अलाना ने अपने बच्चे का लिंग बताने के लिए की गई तैयारियों की तस्वीरें भी शेयर की थीं जिसमें नीले, गुलाबी रंग के फूल, गुब्बारे, कुशन और टेडी बियर रखा हुआ था। कुछ दिन पहले, उन्होंने एक और वीडियो पोस्ट किया था और अपने इंस्टाग्राम कैप्शन में लिखा था, 'जेंडर रिवील पिकनिक है। आपको क्या लगता है कि यह लड़का होगा या लड़की?'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Alanna Panday (@alannapanday)


बता दें कि भारत में बच्चे के लिंग की जांच करना कानूनी नहीं है। हालांकि, अलाना पांडे अपने पति आइवर मैक्रे के साथ लॉस एंजेलिस में रहती हैं।


 

Content Writer

Smita Sharma