धनतेरस पर आलीशान घर की मालकिन बनीं अनन्या पांडे, दरवाजे पर नारियल फोड़ किया गृह प्रवेश

11/11/2023 11:27:24 AM

मुंबई:  घर खरीदना किसका सपना नहीं होता है। चाहे अमीर हो या गरीब, हर कोई अपने सपनों का आशीयाना खरीदना चाहता है। जहां कुछ लोगों को इस सपने को पूरा करने में सालों साल लग जाते हैं तो कुछ लोग ऐसे भी होते हैं, जो कि कम समय में मेहनत और किस्मत के जरिए जल्द ही घर खरीद लेते हैं। कई ऐसे बॉलीवुड सितारे भी हैं, जिन्होंने करियर में कम समय में इतनी मेहनत की कि उन्होंने बहुत ही जल्द एक नए घर को अपने नाम कर लिया।

अब इस लिस्ट में  बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे का नाम भी शामिल हो गया है। अनन्या पांडे ने बेहद ही कम उम्र में अपना खुद का घर खरीद लिया है।अनन्या पांडे ने धनतेरस पर नए घर में गृहप्रवेश किया। अनन्या ने पूजा करते हुए अपने नए घर की झलकियां शेयर कीं और एक दिल छू लेने वाला नोट भी लिखा।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Ananya 💛💫 (@ananyapanday)

पहली तस्वीर में अनन्या पांडे को कैमरे के सामने पोज देते हुए पूजा करते हुए देखा जा सकता है। दूसरे स्नैप में वो अपने घर में एंट्री करते समय नारियल फोड़ने की रस्म निभाते हुए दिखाई दे रही हैं। फोटोज शेयर करते हुए अनन्या ने लिखा, 'मेरा अपना घर !! नई शुरुआत के लिए आप सभी के प्यार और अच्छे वाइब्स की जरूरत है .. हैप्पी धनतेरस।' 


काम की बात करें तो अनन्या को आखिरी बार आयुष्मान खुराना के साथ 'ड्रीम गर्ल 2' में नजर आई थीं। अनन्या की अपकमिंग फिल्मों की बात करें तो वह  'कॉल मी बे' और 'खो गए हम कहां' में नजर आएंगी। 

 

 

 

 

Content Writer

Smita Sharma