दीपिका की बर्थडे पार्टी में अनन्या और ईशान ने बांधा समां, हाथों में हाथ थामे दिखी कपल में जबरदस्त केमिस्ट्री

1/6/2021 3:12:28 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस अनन्या पांडे और ईशान खट्टर ने हाल ही में मालदीव में न्यू ईयर सेलिब्रेट कर मुंबई लौटे हैं। दोनों सोशल मीडिया पर एक दूसरे संग रिलेशनशिप की खबरों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। बीते मंगलवार अनन्या और ईशान की दीपिका की बर्थडे पार्टी में एक साथ स्पॉट किया गया। इस दौरान दोनों हाथों में हाथ थामे नजर आए। जिसकी तस्वीरें अब इंटरनेट पर लोगों का खूब ध्यान खींच रही हैं


बता दें अनन्या पांडे ने दीपिका की बर्थडे पार्टी में फिल्ममेकर करण जौहर के साथ शिरकत की थी और उनके साथ पोज देती नजर आईं थी।

 

वहीं ईशान खट्टर भी दीपिका की पार्टी में मीडिया को अकेले ही पोज देते नजर आए थे। लेकिन पार्टी से जाते समय दोनों को एक साथ और एक दूसरे के हाथों में हाथ थामे देखा गया। इस दौरान दोनों एक साथ जबरदस्त बॉन्डिंग बनाते नजर आए। 


लुक की बात करें तो इस दौरान अनन्या ऑफ शॉल्डर व्हाइट आउटफिट में स्टनिंग नजर आईं। इस दौरान उनका बोल्ड अंदाज देखने को मिला।

 

वहीं ईशान खट्टर प्रिंटेड कोट और व्हाइट पैंट में परफेक्ट नजर आए। फैंस दोनों के एक साथ वाली इन तस्वीरों को खूब पसंद कर रहे हैं।


काम की बात करें तो अनन्या पांडे और ईशान खट्टर को आखिरी बार फिल्म 'खाली पीली' में एक साथ देखा गया था। फिल्म में दोनों के किरदार को फैंस ने खूब सराहा था। 

 

suman prajapati