गर्लफ्रेंड के साथ स्पॉट हुए मुकेश अंबानी के छोटे बेटे, सामने आई ऐसी तस्वीरें

4/17/2019 4:51:37 PM

मुंबई: बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी हाल ही में अपनी रयूमर्ड गर्लफ्रेंड राधिका मर्चेंट के साथ स्पॉट हुए। इस दौरान जहां अनंत आगे-आगे चल रहे थे तो राधिका उनके पीछे थी। तस्वीरों में दोनों काफी सिंपल अंदाज में नजर आ रहे है।

 

 

राधिका ने इस समय सिंपल सूट पहना है, वहीं अनंत ने व्हाइट और ब्लैक पेंट-शर्ट पहनी है। इस अरबपति कपल के पीछे गनमैन भी थे। मीडिया में राधिका मर्चेंट अंबानी की छोटी बहू के नाम से चर्चित हैं। राधिका बिजनेसमैन वीरेन मर्चेंट की बेटी हैं।

 

 

बता दें कि वीरेन Encore Healthcare के सीईओ और वाइस चेयरमैन हैं। राधिका की एक बहन अंजलि है। अंजलि भी इसी कंपनी में डायरेक्टर हैं।

 

 

राधिका ने न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी से पॉलिटिक्स और इकोनॉमिक्स में ग्रेजुएट किया।

 

 

इसके बाद वो भारत आ गईं और साल 2017 में Isprava में सेल्स एग्जिक्यूटिव के तौर पर काम करने लगीं।

 

Konika