आनंद पंडित ने ''अंडरवर्ल्ड का कब्ज़ा'' के गाने ''नमामि नमामि'' का शेयर किया BTS वीडियो, देखें
3/14/2023 12:35:34 PM

नई दिल्ली। आनंद पंडित की मच अवेटिड फिल्म 'अंडरवर्ल्ड का कब्जा' जल्द रिलीज होने वाली है। ट्रेलर ने पहले ही दर्शकों की उत्साह को बढ़ा दिया है। वहीं, हाल ही में फिल्म का गाना नमामी नमामी रिलीज हुआ था। इस गाने में श्रेया सरन नजर आईं है, जिन्हें काफी पसंद किया जा रहा है। गाना को भी दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। अब, गाने की मेकिंग का वीडियो शेयर किया गया है।
इस वीडियो को आनंद पंडित ने अपने ट्वीटर अकाउंट पर शेयर किया है। जिसमें उन्होंने लिखा- "यह वास्तव में जादुई है जो कैमरे के पीछे कुछ और अधिक जादुई बनाने के लिए जाता है। अंडरवर्ल्ड का कब्ज़ा, भारतीय सिनेमा की अगली बड़ी चीज़, इस शुक्रवार को रुपहले पर्दे पर दस्तक दे रही है।" इस BTS वीडियो में दिखाया गया है कि, इस खूबसूरत गाने को बनाने में कितनी मेहनत लगी है। पूरी टीम ने बड़े ही खूबसूरती से गाने को पेश किया है।
It is truly magical what goes behind the camera to create something much more magical.
— Anand Pandit (@anandpandit63) March 14, 2023
Underworld ka Kabzaa, Indian cinema’s next big thing, hitting the silver screen on this Friday.#KabzaaFromMarch17 pic.twitter.com/j0TUoSRy0m
अंडरवर्ल्ड का कब्ज़ा माफिया की दुनिया और अंडरवर्ल्ड में अरकेश्वर की यात्रा की कहानी है। फिल्म में श्रिया सरन, उपेंद्र और किच्चा सुदीपा प्रमुख भूमिकाओं में हैं और यह 17 मार्च 2023 को कन्नड़, हिंदी, तमिल, तेलुगु और मलयालम में सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। फिल्म का निर्माण आनंद पंडित मोशन पिक्चर्स ने श्री सिद्धेश्वर एंटरप्राइज और अलंकार पांडियन के सहयोग से किया है और आर. चंद्रू द्वारा निर्देशित है।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

Ganga dussehra: घर पर इस विधि से करें स्नान, मिलेगा गंगा में डुबकी लगाने का लाभ

Mahesh Navami: महेश नवमी पर शिव जी होंगे प्रसन्न, आज हर इच्छा होगी पूरी

कर्नाटक कैबिनेट आवंटन: सिद्धारमैया कैबिनेट में मंत्रियों के बीच हुआ विभागों का बंटवारा, जानें किसे क्या मिला?

June 2023 Monthly rashifal Libra: जानें, तुला राशि वालों के लिए जून महीने का हाल