आनंद आहूजा ने पत्नी सोनम कपूर संग शेयर की खूबसूरत तस्वीरें, एक्ट्रेस को बताया अब तक की सबसे अच्छी गर्भवती

6/7/2022 9:51:23 AM

मुंबई. एक्ट्रेस सोनम कपूर बहुत जल्द मां बनने वाली है। एक्ट्रेस इन दिनों पति आनंद आहूजा के साथ 'बेबीमून' एंजॉय कर रही है। कपल बेबीमून वेकेशन की तस्वीरों और वीडियोज भी सोशल मीडिया पर शेयर कर रहा है। हाल ही में आनंद ने सोनम के साथ कुछ तस्वीरें शेयर की है, जो काफी पसंद की जा रही हैं। 


तस्वीरों में सोनम व्हाइट शर्ट में नजर आ रही है। लाइट मेकअप, ओपन हेयर्स और ब्लैक शेड्स से एक्ट्रेस ने अपने लुक को कम्पलीट किया हुआ है। इस लुक में एक्ट्रेस कूल लग रही है। वहींं आनंद व्हाइट टी-शर्ट और ग्रीन शर्ट में हैंडसम लग रहे हैं। दोनों सेल्फी ले रहे हैं और काफी खुश दिखाई दे रहे हैं। तस्वीरें शेयर करते हुए आनंद ने लिखा- हमारे अगले चैप्टर के लिए हमेशा की तरह उत्साहित और तैयार….अब तक की सबसे अच्छी गर्भवती। फैंस इन तस्वीरों को खूब लाइक कर रहे हैं। 


बता दें सोनम ने साल 2018 में आनंद से शादी की थी। इससे पहले दोनों ने काफी समय तक एक-दूसरे को डेट किया। दोनों एक-साथ काफी खुश हैं। अब कपल अपने बच्चे के स्वागत की तैयारी कर रहा है। 

Content Writer

Parminder Kaur