नो मेकअप लुक..ओवरसाइज शर्ट... सोफे पर रिलैक्स करते हुए सोनम कपूर ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप,बेबी शॉवर के बाद थकी नजर आईं एक्ट्रेस

6/17/2022 11:45:21 AM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर पति आनंद आहूजा के साथ अपनी  प्रेग्नेंसी फेज एंजॉय कर रही हैं। प्रेग्नेंसी के हर पल को सोनम कैप्चर कर रही हैं।  इतना नहीं लगभग हर दिन सोनम फैंस के साथ कोई न कोई अपडेट शेयर करती रहती हैं जिन्हें लोग खूब पसंद करते हैं।

हाल ही में की गोदभराई हुई है। इंटरनेट पर जिधर देखो उधर सोनम ही सोनम नजर आ रही थीं. बेबी शावर की तस्वीरें देख कर लोगों का मन भरा नहीं था कि सोनम की नई फोटोज सामने आ गई हैं।

इन तस्वीरों में सोनम के चेहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो तो साफ दिखाई दे रहा है लेकिन थोड़ी थकान भी नजर आ रही है। इन तस्वीरों को आनंद आहूजा ने शेयर किया है। ये तस्वीरें गोद भराई के बाद की हैं जिसमें वह एक सोफे पर रिलैक्स मूड में बैठी हुई नजर आ रही हैं।

लुक की बात करें तो सोनम व्हाइट कलर की ओवरसाइज शर्ट और ग्रे  ट्रैक पैंट में दिख रही हैं। कैजुअल आउटफिट पर सोनम ने ग गोल्डन कलर के हूप्स और कुछ एक्सेसरीज के साथ अपने लुक को कंप्लीट किया है।

ओवरसाइज शर्ट में वह अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। इस दौरान Mom To Be एक्ट्रेस का नो मेकअप लुक देखने को मिल रहा है। आनंद ने तस्वीरों के साथ कैप्शन लिखा, 'हर पल प्यार।'

फैंस सोनम की इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। तस्वीरें देख कर किसी ने सोनम को खूबसूरत बताया, तो किसी के मुंह से OMG... जैसे शब्द निकले।

कपल ने मार्च महीने में सोशल मीडिया के जरिए बताया था कि दोनों जल्द पेरेंट्स बनने वाले हैं। सोनम और आनंद इस साल अगस्त में अपने पहले बच्चे का स्वागत करेंगे। वर्कफ्रंट की बात करें तो सोनम सुजॉय घोष की फिल्म 'ब्लाइंड' में नजर आएंगी। 

Content Writer

Smita Sharma