स्क्रीनिंग पर पति आनंद अहूजा ने सोनम कपूर को किया Kiss, देखें तस्वीरें

9/22/2019 12:37:06 PM

बॉलीवुड तड़का टीम.  'द जोया फ़ैक्टर' की स्पेशल स्क्रीनिंग के दौरान पति आनंद अहूजा एक्ट्रेस पत्नी सोनम कपूर को सरेआम किस करते हुए नजर आए। इस दौरान की इनकी ये तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।  हाल ही में सोनम कपूर ने मुंबई में फिल्म 'द ज़ोया फैक्टर' की स्पेशल स्क्रीनिंग का आयोजन किया। इस दौरान सोनम के साथ उनके पति आनंद अहूजा भी थे।  तभी मीडिया के सामने आनंद अहूजा ने सोनम कपूर के गाल को चूम लिया। 

बॉलीवुड के लविंग कपल सोनम कपूर और आनंद अहूजा दोनों पेपराजी के लिए पोज देते हुए काफी बोल्ड नजर आए। एक पिक्चर में आनंद कपूर ने सोनम को पकड़कर उनके गालों पर किस्स कर रहे हैं। अन्य पिक्चर्स में दोनों शानदार लुक और रेड एंड व्हाइ्ट ड्रेस में एक-दूसरे की तारीफ करते दिखाई दे रहे हैं। प्रमोशन के लिए सोनम रेड आउटफिट, जबकि उनके हसबैंड बेसिक व्हाइ्ट शर्ट में नजर आए। दोनों, एक साथ काफी गार्जियस लग रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि 'द जोया फैक्टर' में दुलकर सलमान और सोनम मुख्य भूमिका में हैं और फिल्म समीक्षकों से मूवी को मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली है। फिल्म में सोनम इंडियन क्रिकेट टीम में लक्की गर्ल के किरदार में हैं, जबकि दुलकर टीम के कैप्टन की भूमिका के साथ-साथ सोनम के साथ रोमांस करते नजर आएंगे। 


स्क्रीनिंग में अर्जुन कपूर, कैटरीना कैफ, शनाया कपूर, शिखा तलसानिया, विकी कौशल, अंगद बेदी, स्वरा भास्कर, तनीषा मुखर्जी, नताशा दलाल,महीप कपूर, संजय कपूर, सोफी चौधरी, कुनाल केमू,जैकी भगनानी, मनीष पोल, करिशमा तन्ना और दुलकेर सलमान के साथ उनकी पत्नी भी शामिल फिल्म देखने पहुंचे थे। 

सोनम और आनंद ने 8 मई, 2018 में सिख ट्रेडिशन में शादी की। शादी में उनकी फैमिली के साथ करीबी दोस्त भी शामिल हुए थे।

Smita Sharma