पति संग सोनम का स्टाइलिश लुक: लेडी लव को राजकुमारियों की तरह रखते हैं आनंद, भरी महफिल में ठीक किए मिसेज अहूजा के शूज

11/24/2022 10:18:07 AM

मुंबई: सोनम कपूर और आनंद आहूजा बॉलीवुड के सबसे पसंदीदा कपल्स में से एक हैं। कपल अक्सर फैंस के साथ अपनी लवी डवी तस्वीरें शेयर करता रहता है। सोनम ने इसी साल अगस्त में पति आनंद संग अपने पहले बच्चे का स्वागत किया। कपल के घर नन्हें शहजादे की किलकारी गूंजी जिसका नाम उन्होंने वायु कपूर अहूजा रखा है। इन दिनों दोनों ही अपनी पेरेंटहुड लाइफ को एंजाॅय कर रहे हैं।

PunjabKesari

इन सबके बीच कपल को बेटे के जन्म के बाद पहली बार एक साथ पब्लिक प्लेस पर स्पाॅट किया गया। कपल बुधवार को नई दिल्ली में नाइकी ब्रांड के स्टोर लॉन्च इवेंट में पहुंचे थे।

PunjabKesari

लुक की बात करें तो इवेंट में फैशनिस्टा सोनम ब्लैक और पैंट में नजर आईं। इस लुक को उन्होंने ब्राउन कोट और फ्रंट ओपन स्कर्ट से कंप्लीट किया था। मिनिमल मेकअप, हाई बन, न्यूड लिपस्टिक से सोनम के लुक को परफेक्ट बना रहे हैं। इस दौरान सोनम ने ब्लैक शूज पेयर किए थे। वहीं आनंद अहूजा लाइट ब्राउन ट्राउजर और जैकेट में हैंडमस दिखे। इस दौरान आनंद Hubby Goals देते नजर आए।

PunjabKesari

तस्वीरों में आप देख सकते हैं तस्वीरें क्लिक कराते समय अचानक आनंद आहूजा की नजर सोनम के जूतों पर पड़ती है और वह भरी महफिल में अपनी वाइफ के शू फिक्स करने लगते हैं।

PunjabKesari

आनंद, सोनम का राजकुमारियों की तरह ख्याल रखते हैं इस बात का भी सबूत सामने आई झलक में साफ देखा जा सकता है। आनंद और सोनम की क्यूट मोमेंट्स की तस्वीरें और वीडियो अब इंटरनेट जीत रहे हैं। 

PunjabKesari

सोनम कपूर ने साल 2018 में बिजनेसमैन आनंद अहूजा संग शादी रचाई थी। कपल ने इसी साल (2022) 20 अगस्त को पहले बच्चे वायु कपूर अहूजा का स्वागत किया। सोनम कपूर अक्सर सोशल मीडिया पर फैंस के साथ बेटे की झलक शेयर करती रहती हैं। 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Recommended News

Related News