सोनम कपूर के होने वाले पति ने लगाई उनपर पाबंदी, बेडरूम में न करें ये काम

5/6/2018 4:11:47 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर 8 मई को अपने बॉयफ्रैंड आनंद आहूजा से शादी रचाने वाली हैं। कपूर और आहूजा परिवार में शादी की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। मालूम हो कि, सोनम कपूर उन सेलेब्स में से एक हैं जो सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा एक्टिव हैं।

 

 

24 घंटे में से 18 घंटे वह अपने फोन पर बिजी रहती हैं। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि सोनम के होने वाली पति आनंद आहूजा ने उनपर मोबाइल फोन और सोशल मीडिया से जुड़ी एक पाबंदी लगाई है।

 


हाल ही में शो 'सोशल मीडिया स्टार' में शामिल हुईं सोनम कपूर ने बताया कि आनंद ने उन्हें हिदायत दी है कि सोने से ठीक पहले उन्हें अपने फोन को बाथरूम में या फिर हॉल में चार्जिंग पर लगाना होगा, ताकि सोते समय वह सोशल मीडिया से दूर रह सकें। सोनम ने कहा कि अपनी शादीशुदा जिंदगी को बेहतर बनाने के लिए हर कपल को ऐसे नियम बनाने चाहिए।

 


बता दें कि सोनम और आनंद की संगीत सेरेमनी 7 मई को होगी। 8 मई की दोपहर सिख परंपरा के अनुसार सोनम और आनंद शादी के बंधन में बंधेंगे। 8 मई की शाम ग्रैंड रिसेप्शन का आयोजन किया जाएगा, जिसमें बॉलीवुड की कई हस्तियां शामिल होंगी।

 

 

Punjab Kesari