33 की हुई रिया,आनंद आहूजा और सोनम ने किया इस अंदाज में विश,देखें तस्वीरें

3/5/2020 3:22:17 PM

 

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस सोनम कपूर की बहन रिया कपूर का आज बर्थ-डे हैं। रिया आज 33 साल की हो गई हैं। उनके दोस्त और फैंस सोशल मीडिया पर रिया को शुभकामनाएं दे रहे हैं। इसी बीच आनंद आहूजा ने अपनी सिस्टर इन लॉ को इंस्टाग्राम पर बर्थ-डे विश किया हैं। 


आनंद ने रिया के साथ अपनी और सोनम की शादी की फोटो को शेयर किया हैं। फोटो शेयर करते आनंद ने लिखा "RheeBee! वह सब कुछ अच्छी तरह से छिपाती हैं पर मुझे पता हैं वह सबसे ज्यादा जानने वाली शख्स हैं। Happy Birthday!


वही उनकी बहन सोनम कपूर ने रिया के साथ फोटोज शेयर कर बर्थ-डे विश किया हैं। इस मौके पर सोनम कपूर अपनी छोटी बहन से दूर हैं और उन्हें याद कर रही हैं।


सोनम और रिया बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर और फैशन डिजाइनर सुनीता कपूर की बेटीयां हैं। उनका एक छोटा भाई भी है जिसका नाम हर्षवर्धन कपूर हैं। 
सोनम ने आनंद आहूजा के साथ कुछ सालों तक डेटिंग करने के बाद मई 2018 में शादी कर ली। 


काम की बात करें तो सोनम को 2019 में फ़िल्म 'द ज़ोया फैक्टर' में देखा गया था। अभी एक्ट्रेस ने अपकमिंग प्रोजेक्ट के बारे में घोषणा नही की हैं। 

Edited By

suman prajapati