रिलीज हुआ अरविंद केजरीवाल के जीवन पर बनी फिल्म का ट्रेलर, अभी देखें

10/25/2017 11:25:24 PM

मुंबईः बॉलीवुड में इन दिनों 'बॉयोग्राफिकल मूवीज' का दौर चल रहा है। इसी दौर में आई है हालिया दिनों में इंडियन पॉलिटिक्स को सबसे ज्यादा प्रभावित करने वाले अरविंद केजरीवाल पर बॉयोग्राफिकल डॉक्यूमेंट्री। इसका ट्रेलर रिलीज हो चुका है।

 

बता दें इक्कीसवीं सदी के हिन्दुस्तान की सबसे बड़ी राजनैतिक घटनाओं में से एक रही है आम आदमी पार्टी बनने की कहानी। अब यह कहानी बड़े पर्दे पर एक फिल्म का रूप लेने को तैयार है। फिल्म का नाम है 'एन इन्सिग्निफिकैंट मैन'। 

 

एक डॉक्युमेंट्री की शक्ल में बनी इस फिल्म में अरविंद केजरीवाल के अलावा योगेंद्र यादव और मनीष सिसोदिया जैसे नेता नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन किया है खुशबू रांका और विनय शुक्ल ने। यह फिल्म 17 नवंबर को रिलीज होगी।