बांद्रा में स्पॉट हुई इमरान हाशमी की एक्ट्रेस, तस्वीरों में दिखा हॉट अंदाज

7/17/2019 1:27:51 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस अमायरा दस्तूर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'जजमेंटल है क्या' को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। इस फिल्म में अमायरा के साथ कंगना रनौत और राजकुमार राव लीड रोल में है। इसके अलावा वह अपनी लुक को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। हॉट एक्ट्रेसेस की बात हो और अमायरा दस्तूर की बात ना हो, ऐसा हो नहीं सकता। हाल ही में अमायरा को मुंबई के बांद्रा में स्पॉट किया गया।

 

 

 इस दौरान वह ब्लैक स्किनटाइट टॉप और सेम कलर की जैगिंग में नजर आई। अमायरा ने इसके साथ हाथ में बोतल पकड़ी थी और साइड पर बैग टांगा हुआ था। तस्वीरें देख ऐसा लग रहा है कि अमायरा जिम से वापिस लौटी है।

 

 

इस आउटफिट में अमायरा काफी हॉट लग रही थी। पैपराजी पर नजर पड़ते ही एक्ट्रेस ने मुस्कुराते हुए पोज दिए। इन सभी तस्वीरों में वो एक से बढ़कर एक लग रही हैं। एक्ट्रेस की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं, जिन्हें फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। 

 


काम की बात करें तो 25 वर्षीय अमायरा ने मॉडलिंग से अपने करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने कई कॉमर्शियल में भी काम किया है। डव, क्लीन एंड क्लियर और वोडाफोन जैसे विज्ञापन में उन्हें देखा जा चुका है।

 

 

अमायरा ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत फिल्म 'इस्सक' से की थी। इसके बाद उन्होंने इमरान हाशमी की फिल्म 'Mr. X' में दिखी थीं। अमायरा आखिरी बार फिल्म 'राजमा चावल' में नजर आईं थी।

 

 

वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर फैंस के साथ अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। उनके लुक को फैंस काफी पसंद भी करते हैं। 

 

Konika