बांद्रा की सड़कों पर अमायरा ने लगाया ग्लेमरस का तड़का, बोल्ड लुक से सयानी ने किया इम्प्रेस

1/11/2020 11:32:38 AM

बॉलीवुड तड़का टीम. सोशल मीडिया पर बॉलीवुड एक्ट्रेसेस हमेशा अपने लुक को लेकर छाई रहती हैं। एक्ट्रेसेस को अक्सर जहां कहीं भी स्पॉट किया जाता हैं, उनका बेहद दिलकश अंदाज देखने को मिलता है। फिर वो पार्टी लुक हो या कैजुअल लुक। एक्ट्रेसेस अपने लुक्स से फैंस को दीवाना बनाना बखूबी जानती हैं। बीते शुक्रवार एक्ट्रेस अमायरा दस्तूर और सयानी गुप्ता को बांद्रा में स्पॉट किया गया, इस दौरान दोनों एक्ट्रेसेस अपने गॉर्जियस लुक से फैंस को दीवाना बनाती नजर आईं। 


लुक की बात करें तो इस दौरान एक्ट्रेस अमायरा दस्तूर न्यूड कलर के जंपसूट में ग्लेमरस का तड़का लगा रही हैं। जंपसूट पर मैचिंग बैल्ट के साथ एक्ट्रेस ने अपने लुक को ड्रेस-अप किया हुआ है।

लाइट मेकअप, रेड लिपस्टिक और ओपन हेयर्स एक्ट्रेस के लुक को परफेक्ट बना रहे हैं। लुक को कैरी करते हुए अमायरा कैमरे के सामने धड्ड़ले से पोज दे रही हैं। 


दूसरी ओर एक्ट्रेस सयानी गुप्ता का लुक भी देखते ही बन रहा है। इस दौरान सयानी व्हाइट टॉप और डेनिम स्कर्ट में बोल्ड दिखाई दे रही हैं। ड्रेस के साथ एक्ट्रेस ने ब्लैक कलर के बूट्स पेयर किए हुए हैं।

चेहरे पर ब्लैक गॉग्लस और ओपन हेयर्स एक्ट्रेस के लुक को चार-चांद लगा रहे हैं। लुक को कमप्लीट करते हुए सयानी ने साइड में खूबसूरत पर्स कैरी किया हुआ है। 


काम की बात करें तो अमायरा को आखिरी बार फिल्म मेड इन चाइना और सयानी को फिल्म आर्टिकल 15 में देखा गया थी। फिलहाल दोनों एक्ट्रेसेस ने अपने किसी अपकमिंग प्रोजेक्ट की अनाउंसमेंट नही की है। 

Edited By

Vikas Sharma