मैजिकल मोमेंट: एंगेजमेंट डिनर पार्टी में बेटे संग एमी जैकसन ने ली एंट्री, भरी महफिल में  मंगेतर संग हसीना का लिपलॉक

3/23/2024 2:01:54 PM

मुंबई: एक्ट्रेस एमी जैक्सन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। एमी जैक्सन ने कुछ समय पहले ही एड वेस्टविक संग सगाई की थी। वहीं अब एक्ट्रेस ने एंगेजमेंट डिनर पार्टी की खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं। यह डिनर पार्टी किसी मैजिकल मोमेंट से कम नहीं रही।

इन तस्वीरों में कपल का रोमांटिक अंदाज देखने को मिल रहा है। पहली तस्वीर में एमी मंगेतर एड वेस्टविक संग डांस करती दिख रही हैं।

 

वहीं एक तस्वीर में एमी को बेटे Andreas का हाथ थामे पार्टी में एंट्री करती नजर आ रही हैं। एक तस्वीर में एमी और एड वेस्टविक का रोमांटिक अंदाज देखने को मिल रहा है।

दोनों भरी महफिल में लिपलाॅक करते दिख रहे हैं। लुक की बात करें तो एमी व्हाइट कलर की शाॅर्ट ड्रेस में कहर ढा रही हैं। वहीं उनके मंगेतर व्हाइट फाॅर्मल सूट में हैंडमस लग रहे हैं। एमी जैक्सन ने 29 जनवरी को एड के साथ सगाई की न्यूज सोशल मीडिया पर शेयर की थी। हालांकि, उनकी शादी को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Amy Jackson (@iamamyjackson)

 

एमी 'सिंह इज ब्लिंग', 'आई', 'एक दीवाना था' जैसी कुछ हिट फिल्मों का हिस्सा रही हैं। उन्हें हाल ही में रिलीज हुई विद्युत जामवाल की 'क्रैक' में भी देखा गया। 

 

 

 

 

 

 

Content Writer

Smita Sharma