ऐमी जैक्सन ने बाॅयफ्रेंड जॉर्ज पानायियोटौ संग की सीक्रेट सगाई

1/2/2019 1:20:01 PM

मुंबई: मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस ऐमी जैक्सन ने नए साल पर अपनी जिंदगी का बड़ा फैसला लिया। ऐमी ने नए साल की शुरुआत में अपने और बाॅयफ्रेंड जॉर्ज पानायियोटौ के रिश्ते को नया नाम देते हुए उनसे सगाई ली।  इस बात की जानकारी खुद एमी ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर करते हुए दी। नए साल के दिन एमी ने एक बेहद रोमांटिक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें उनके बॉयफ्रेंड जॉर्ज पानायियोटौ उन्हें किस करते दिख रहे हैं।

 

View this post on Instagram

1st January 2019 - The start of our new adventure in life 🌈 ✨ I love you. Thankyou for making me the happiest girl in the world 💍❤️

A post shared by Amy Jackson (@iamamyjackson) on

इस तस्वीर में एमी ने अपनी सगाई की जानकारी देते हुए रिंग का सिंबल भी बनाया। जॉर्ज ने एमी को नए साल के तोहफे में डायमंड रिंग पहनाकर अपने रिश्ते को नया नाम दिया है। इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा-1st January 2019- मेरी ज़िंदगी की नई शुरुआत। I love you। मुझे दुनिया की सबसे खुश लड़की बनाने के लिए शुक्रिया।

तस्वीर पोस्ट करते ही सोशल मीडिया पर फैंस उन्हें शुभकामनाएं देने लगे। बता दें एमी जैक्सन फिल्मों से ज्यादा अक्सर अपने बोल्ड अंदाज को लेकर सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोरती हैं।

3 साल तक किया डेट

एमी और जॉर्ज  की मुलाकात 3 साल पहले 2015 में एक दोस्त के जरिए लंदन में हुई थीं। 3 साल तक एक दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने सगाई का फैसला किया। बता दें कि जॉर्ज के पिता एंड्रियास पानायियोटौ एक रियल स्टेट टायकून हैं। 

वर्क फ्रंट की बात करें तो एमी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 2.0 में नजर आई थीं। फिल्म में रजनीकांत और अक्षय कुमार की मुख्य भूमिका थी। 2.0 ने दुनिया भर में करीब 800 करोड़ से ज्यादा की कमाई की है।


 

Konika