ब्रफीली वादियां..खुला आसमान... ड्रीमी अंदाज में एमी जैक्सन ने प्यार संग की सगाई,पुल के बीचों बीच घुटनों पर बैठ एड वेस्टविक ने पहनाई अंगूठी

1/30/2024 12:12:37 PM

मुंबई:  'सिंह इज ब्लिंग' एक्ट्रेस एमी जैक्सन की लाइफ में एक बार फिर खुशियों ने दस्तक दे दी है। जाॅर्ज Panayiotou संग ब्रेकअप करने के बाद एमी की जिंदगी में  एड वेस्टविक ने एंट्री ली। 
दोनों लंबे समय से एक-दूजे को डेट कर रहे हैं। आए दिन दोनों को साथ स्पाॅट किया जाता है।

PunjabKesari

वहीं अब इस कपल ने अपने रिश्ते को नया नाम दे दिया है। एमी जैक्सन ने अपने प्रेमी एड वेस्टविक से सगाई कर ली है। जी हां, आपने ठीक सुना। एड वेस्टविक ने एमी को बर्फीली वादियों के बीच शादी के लिए प्रपोज किया। इस ड्रीमी प्रपोजल की तस्वीरें एमी ने इंस्टा अकाउंट पर शेयर की हैं।

PunjabKesari

तस्वीरों में हम देख सकते हैं कि एमी सफेद रंग व्हाइट कलर की पफर जैकेट के साथ मैचिंग डेनिम और स्नो-शूज़ में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। दूसरी ओर एड वेस्टविक ट्रैक पैंट की और ऑलिव ग्रीन-टोन्ड जैकेट में हैंडसम लग रहे थे। पहली तस्वीर में एड वेस्टविक घुटनों पर बैठ एमी को अंगूठी के साथ प्रपोज करते हुए देख सकते हैं।

PunjabKesari

एक अन्य फोटो में एमी जैक्सन अपने बॉयफ्रेंड एड वेस्टविक के साथ पोज देती नजर आईं।

PunjabKesari

एमी जैक्सन और एड वेस्टविक ने जून 2022 में किए गए एक इंस्टाग्राम पोस्ट के माध्यम से अपने रिश्ते का आधिकारिक एलान किया था। एड को लोकप्रिय सीडब्ल्यू नेटवर्क सीरीज 'गॉसिप गर्ल' में प्लेबॉय चक बास के रूप में उनकी भूमिका के लिए पहचाना जाता है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Amy Jackson (@iamamyjackson)

 

 एमी जैक्सन पहले इंग्लैंड बेस्ड बिजनेसमैन जॉर्ज पानायियोटौ के साथ रिलेशनशिप में थीं। उन्होंने 17 सितंबर, 2019 को अपने पहले बच्चे एंड्रियास का भी स्वागत किया।

 

 

 

 

 

 

 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Recommended News

Related News